Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

एक ऐसा गांव जहां का हर जीव है अंधा, वजह जानकर दंग रह जाएंगे आप!

Published

on

गांव

Loading

नई दिल्ली। धरती का एक ऐसा रहस्य जिसे सुनने के बाद शायद आप विश्वास न करें पर यह सच है। आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में एक ऐसा भी गांव है जहां के सभी जीव अंधे हैं। यहां पर पक्षी अंधे होने की वजह से उड़ नहीं पाते हैं। अगर पक्षी उड़ने की कोशिश भी करते हैं तो वह किसी न किसी चीज से जाकर टकरा जाते है। यहां के पशु पक्षियों को अपनी भूख मिटाने के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

गांव

आपको बता दें, यहां के सभी जीवों के पास आखें तो हैं पर वह देख नहीं सकते। मीडिया की रिपोर्ट माने तो ‘टिल्टेपक’ नामक गांव में जोपोटेक जनजाती के लोग रहते हैं।

यहां के लोग जब पैदा होते हैं तो उनकी आखें नार्मल होती है। कुछ दिन बीतने के बाद उनको आखों से दिखाई देना बंद हो जाता है। इस गांव की झोपड़ पट्टियां भी बहुत हैरान कर देने वाली हैं। यहां के घरों में आपको एक भी खिड़की देखने को नहीं मिलेगी।

इस गांव में तकरीबन 70 झोपड़ियां है यहां का खान—पान, रहन—सहन अन्य जगहों से बिल्कुल अलग है। इस गांव में करीब 300 लोग रहते हैं जो पत्थरों पर सो कर अपना गुजारा करते हैं।

यह लोग फ​लों को खाकर अपना जीवन बसर करते हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह रोग विषैली मक्खियों के काटने से होता है। इस मक्खी के काटने से जीव अंधे हो जाते हैं।

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending