नेशनल
जानिए क्यों आसिफ खान बन गया आशु महाराज, पूछताछ में किया सनसनीखेज खुलासा!
नई दिल्ली। रेप के आरोप में पुलिस के हत्थे चढ़ा आसिफ मोहम्मद खान उर्फ आशु महाराज ने पूछताछ के दौरान कई राज खोले हैं। इसी कड़ी में उसने यह राज भी खोला कि आखिर वह हिंदू धर्मगुरु क्यों बना? आसिफ ने बताया कि मुस्लिम धर्म गुरु बनने पर उसे ज्यादा फायदा नहीं होता, उसे ज्यादा कमाई नहीं होती इसलिए वह हिंदू धर्मगुरु बन गया और अपना नाम आशु महाराज रख लिया। उसने बताया कि ऐसा करते ही उसका धंधा चल निकला और उसे मोटी आमदनी होने लगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक क्राइम ब्रांच को मिले आधार, पासपोर्ट और वोटर कार्ड जैसे तमाम कागजात में आशु का नाम आसिफ खान ही पाया गया है। पुलिस पूछताछ में आसिफ ने बताया, ‘असल में मुस्लिम समुदाय धर्म के नाम पर इतना पैसा खर्च नहीं करता, जितना कि हिंदू समुदाय करता है। बस इसके लिए लोगों को जरा-सा डराने की जरूरत होती है।’ इसके अलावा उसने कहा, ‘अगर सलाह से किसी एक को भी थोड़ा आराम मिलना शुरू हो गया तो बस लोगों की जेबों से पैसे अपने आप ढीले होने लगते हैं। लोगों की इसी कमजोरी का फायदा हमें उठाना होता है।’
आपको बता दें कि आसिफ उर्फ आशु महाराज कई सालों से लोगों की आखों में धूल झोंक रहा था। वह हाथ देखने के लिए लोगों से 25 हजार रुपए की मोटी रकम लिया करता था। इतना ही नहीं अपने क्लाइंटो से वह मुलाकात के लिए फाइव स्टार होटल जाया करता था।
उत्तर प्रदेश
मां के लिए पसीना बहा रही अखिलेश यादव की बेटी, जनता के बीच जाकर मांग रही वोट
मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी में सात मई को वोटिंग होनी है। इस सीट से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव मैदान में है। इस बार उनकी बेटी अदिति यादव भी मां के लिए जनता के बीच जाकर वोट मांग रहीं हैं। पिछले एक महीने में वह कई बार डिंपल के साथ मंचों पर दिखाई दीं।
शुक्रवार को एक बार फिर वे मंच पर दिखाई दीं। खास बात यह दिखी कि अदिति इस बार मंच पर मां डिंपल के साथ नहीं थीं। वह कार्यकर्ताओं के बीच अकेली दिखीं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह राजनीति में एंट्री लेने की तैयारी में नहीं बल्कि एंट्री ले चुकी हैं।
उन्होंने एक नुक्कड़ सभा में हिस्सा लिया। सात मई को होने वाले मतदान में सपा को जिताने की अपील की। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने उन्हें चांदी का मुकुट, पुष्प माला और पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया। वह भी कार्यकर्ताओं के बीच मजबूती के साथ दिखी।
-
नेशनल3 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल3 days ago
असम के नलबाड़ी में बोले पीएम, आज पूरे देश में मोदी की गारंटी चल रही है
-
आध्यात्म3 days ago
आज पूरा देश मना रहा रामनवमी, जानिए इसके पीछे की पूरी पौराणिक कहानी
-
नेशनल3 days ago
चुनावी व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी ने लाइव देखा रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य का अद्भुत तिलक
-
मनोरंजन3 days ago
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन
-
खेल-कूद3 days ago
IPL 2024 : आज होगी दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत, जानें किसका पलड़ा है भारी
-
नेशनल1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में मोदी सरकार के 11 कैबिनेट मंत्रियों की परीक्षा, देखें लिस्ट
-
नेशनल1 day ago
पीएम मोदी की लोगों से अपील, इस बात मतदान का नया रिकार्ड बनाएं