Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

स्टैथम, व्हाइटली ने मिलकर खरीदा 1.3 करोड़ डॉलर का घर

Published

on

लॉस-एंजेलिस,हॉलीवुड,अभिनेता-जेसन-स्टैथम,रोजी-हटिंगटन-व्हाइटली,बंगले

Loading

लॉस एंजेलिस | हॉलीवुड अभिनेता जेसन स्टैथम और उनकी प्रेमिका रोजी हटिंगटन-व्हाइटली ने मिलकर 1.3 करोड़ डॉलर का घर खरीदा है। वेबसाइट ‘टीएमजेड डॉट कॉम’ के अनुसार, कहा जा रहा है कि 47 वर्षीय स्टैथम और व्हाइटली ने बेवर्ली हिल स्थित मकान की आधी-आधी कीमत चुकाई है। दोनों ने यह मकान अपने रिश्ते की पांचवी वर्षगांठ मनाने के बाद खरीदा।

रियल एस्टेट से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, पांच शयनकक्षों एवं आठ बाथरूम वाला यह आलीशान बंगला 7,119 वर्ग फीट पर फैला है और बंगले के बाहर भी काफी खुली जगह और स्वीमिंग पूल भी है। व्हाइटली (27) ने हालांकि बीते साल स्टैथम के साथ सगाई की बात से इनकार किया था, जब उनकी अंगुली में अंगूठी देखी गई थी। हालांकि इससे पहले उन्होंने एक बयान में कहा था कि इंग्लैंड के ही किसी व्यक्ति का साथ रहना हॉलीवुड में पैठ बनाने में मददगार है।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending