Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

Video: सलमान के घर गणपति पूजा में कैटरीना ने कर दिया ऐसा काम कि झेलनी पड़ गयी बेइज्जती

Published

on

Loading

इन दिनों पूरे  देश में गणपति बप्पा मोरया की जय जयकार लग रही है। इस समय आम आदमी के साथ साथ पूरे बॉलीवुड में गणपति पूजा की धूम है। दस दिनों तक चलने वाला गणपति उत्सव पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ शुरू हो गया। बॉलीवुड में गणपति पूजा की धूम कुछ ज्यादा ही देखने को मिलती है।

Image Copyright: Google

बॉलीवुड स्टार्स ने अपने घर पर गणपति पूजा की। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने भी हमेशा की तरह गणपति पूजा का आयोजन किया और इस साल गणेश चतुर्थी पर सलमान खान के घर में गणपति बिठाए गए।

Image Copyright: Google

गणपति पूजन में तमाम हस्तियां उनके घर पर गणेश जी की पूजा आरती के लिए पहुंचे जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ भी शामिल थीं। सलमान खान के परिवार के साथ कैटरीना कैफ ने भी गणपति की आरती की लेकिन उनके आरती करने के तरीके पर फैंस नाराज हो गए हैं। दरअसल, कैटरीना ने गणपति की उल्टी आरती कर दी फिर क्या था फैंस का पारा चढ़ गया और उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जाने लगा।

अतुल अग्निहोत्री नाम के एक शख्स ने पूजा के सभी वीडियो शेयर किया। इस विडियो में सलमान खान, सोहेल खान, अरबाज खान, अलवीरा खान, अर्पिता खान, आयुष शर्मा पूजा करते दिखाई दे रहे हैं। जब फैंस की नजर कैटरीना कैफ की आरती करने के तरीके पर गई तो बस उन्होंने दे डाली कैटरीना को नसीहत।

Image Copyright: Google

कुछ यूजर्स ने कहा, हे भगवान कैटरीना को आरती करनी नहीं आती कोई तो सिखाओ इन्हें। आरती करने का सही तरीका। इसी तरह कुछ और यूजर्स ने भी कैटरीना को इसी तरह की नसीहत दे डाली।

Image Copyright: Google

बॉलीवुड स्टार्स ने भी अपने घरों में बप्पा की स्थापना की है। माधुरी दीक्षित नेने और मनीषा कोईराला ने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी है।

 

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending