Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

इस बार बिग बॉस का घर है और भी ज्यादा आलीशान, देखें तस्वीरें

Published

on

बिग बॉस

Loading

मुंबई। बिग बॉस सीजन 12 को शुरु होने में अब बहुत ही कम समय बचा है। शो का पहला एपिसोड 16 सितंबर को टेलिकास्ट होगा, ऐसे में लोगों के मन में एक ही सवाल घर कर गया कि इस बार बिग बॉस का घर दिखने में कैसा होगा? अगर आपके मन में भी यही सवाल चल रहा है तो हम आपके सवाल का जवाब ले आए हैं।

बिग बॉस

आज हम बिग बॉस के घर के अंदर की तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं। इन तस्वीरों को देखकर आप भी कह उठेंगे कि यह पहले से भी ज्यादा आलीशान घर है। सोशल मीडिया पर ”द खबरी” नाम के पेज पर कुछ तस्वीरें और वीडियो जारी किए गए हैं।

हालांकि तस्वीरों में कितनी सच्चाई है इस पर कुछ भी कहना अभी जल्दबाजी होगी। बिग बॉस के घर की लीक हुई तस्वीरें सोशल मीडिया पर इन दिनों तेजी से वायरल हो रही हैं। घर के अंदर और बाहर की ये तस्वीरें काफी वाइब्रेंट हैं।

बिग बॉस

घर में एंट्री करते हुए ये बड़ा सा बिग बॉस बैनर इस अंदाज में नजर आएगा। घर में एक कॉर्नर बनाया गया है, जिसका नाम ”बीच हाउस” रखा गया है। इसका थीम पिकॉक ब्लू कलर रखा गया है। इस कॉर्नर को बीच के थीम पर डेकोरेट किया गया है। यहां रखे सोफे और कुशन को देखकर भी बीच की वाइब्रेंट देते हैं।

 

 

बेडरूम का डेकोर और बेडशीट के कलर भी पिकॉक ब्लू थीम पर बेस्ड है। ये कलर शांति और सुकून देता है। कंटेस्टेंट के आराम के लिए बनाया गया सेक्शन भी काफी मजेदार है। झूले भी लगाए गए हैं। हर बार बिग बॉस के घर के डेकोर में एक खास कलर पर ज्यादा फोकस किया जाता है। इस बार मेकर्स ने ब्लू कलर को ज्यादा इस्तेमाल किया है।

गौरतलब है कि इस बार का बिग बॉस पहले के मुकाबले कुछ अलग फ्लेवर में दिखेगा। इस बार के शो में विचित्र जोड़ियों का कॉन्सेप्ट रखा गया है। शो को एक बार दबंग खान सलमान खान होस्ट करते नजर आएंगे।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending