Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

लखनऊ में ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों ने किया जमकर प्रदर्शन, जाने क्या है पूरा मामला

Published

on

ट्रांसजेंडर

Loading

लखनऊ। सुप्रीम कोर्ट ने अभी कुछ दिन पहले एक बड़ा फैसला सुनाते हुए कहा कि समलैंगिकता अपराध नहीं है। कोर्ट का यह फैसला देश में समलैंगिक व ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए बड़ी जीत माना जा रहा है। इस फैसले के बाद से ही लोग जश्न मना रहे हैं। लेकिन इन सब के बीच उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पायल फाउंडेशन के बैनर तले थर्ड जेंडर ने भारी संख्या में विरोध प्रदर्शन किया गया।

बुधवार को रमता ग्रुप के बैनर तले एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया था। जिसमें कहा गया था कि थर्ड जेंडर के ऊपर वह फिल्म का निर्माण कर रहे हैं।

जल्द ही देश के सिनेमाघरों में थर्ड जेंडर के ऊपर बनी फिल्म का चित्रण किया जाएगा। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप है कि समाज में उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने व उनकी छवि को खराब करने के लिए बिंदास ग्रुप उनके जीवन पर आधारित फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। बैठकों का आरोप है कि राहुल पंडित ने लिखा है कि लड़का लड़की पैदा होने पर लोग खुश होते हैं। लेकिन थर्ड जेंडर पैदा होने पर दुखी वही जब किसी किन्नर की मौत होती है तो उसका शव रात के अंधेरे में ले जाया जाता है। चप्पलों से मारा जाता है।

जहां सारी दुनिया मानवाधिकारों की बात कर रही है लेकिन थर्ड जेंडर की भावनाओं से खिलवाड़ हो रहा है। साथ ही उनके साथ उनके चरित्र को गलत ढंग से प्रस्तुत किया जा रहा है।

वहीं किन्नरों का कहना है अगर किसी व्यक्ति विशेष या थर्ड जेंडर की जानकारी ना हो तब तक उस पर कोई बात ना की जाए ना ही उसके बारे में कुछ प्रदर्शित किया जाए। अगर कोई प्रोड्यूसर-डायरेक्टर फिल्म बनाना चाहता है। जिस मुद्दे पर वह फिल्म बना रहा है सबसे पहले उस तथ्य की बारे में जानकारी करें ताकि कोई भी जानकारी समाज में गलत न फैलाई जा सकें।

वही प्रदर्शन कर रहे हैं पायल फाउंडेशन के बैनर तले किन्नरों का कहना है कि अगर उनके जीवन पर आधारित कोई फिल्म हिंदुस्तान के सिनेमाघरों में प्रदर्शित की गई या बनाई गई तो पूरे देश में वह विरोध प्रदर्शन करेंगे।

साथ ही उस प्रदूषण के खिलाफ मोर्चा खोल देंगे। वही ज्ञापन सौंपते हुए कहा इस बैनर तले उनके जीवन पर आधारित फिल्म का निर्माण किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार उस पर सख्त कार्रवाई करें क्योंकि किन्नर समाज नहीं चाहता कि वह उनके जीवन पर आधारित कोई फिल्म बनाएं अगर उन्हें अपने जीवन पर आधारित फिल्म बनानी होगी तो वह स्वयं बना लेंगे।

उत्तर प्रदेश

फतेहपुर सीकरी में बोले सीएम योगी- माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ने वालों को वोट के लिए तरसा दीजिए

Published

on

Loading

फतेहपुर सीकरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन जनता को संबोधित किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता का अभिवादन कर अपने संबोधन की शुरुआत की।

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस-सपा और बसपा पर जोरदार हमला बोला है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस सपा और बसपा ने गरीबों के हकों पर डाका डालते थे इसलिये जनधन अकाउंट नहीं खोलने देते थे। ये लोग जनता को रसोई गैस के लिए तरसाते थे। किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर थे क्योंकि किसान सम्मान निधि जैसी कोई योजना नहीं थी। गरीब सर्दी में ठिठुरने के लिए मजबूर होता था और बरसात मे भूखा सो जाता था। सीएम योगी ने केंद्र सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि चार करोड़ गरीबों को मकान मिल गए। 12 करोड़ किसानो को किसान सम्मान निधि का लाभ मिला है। दस करोड़ परिवारों को उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस का कनेक्शन मिला है।

योगी आदित्यनाथ ने रैली में कहा, “ब्रजभूमि का नंबर आने वाला है। अयोध्या और काशी ने अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर लिया है। अब बारी ‘ब्रजभूमि’ की है। अब विकास के लिए आपको कोई तरसाने की हिम्मत नहीं कर पाएगा। अब आगरा में भी एयरपोर्ट बन रहा है। आपने देखा होगा राम नवमी के दिन भगवान राम सूर्य तिलक हुआ था। एक तरफ कांग्रेस, सपा, बसपा थी, राम जन्मभूमि के लिए कहते थे कि क्या सबूत है कि राम का जन्म अयोध्या में हुआ। इन दलों ने कहा था राम और कृष्ण तो हैं ही नहीं। जैसे की इस सृष्टि से पहले कांग्रेस, सपा और बसपा ही पैदा हो गए थे बाकी तो कोई हुआ ही नहीं था। कांग्रेस, सपा और बसपा के लोग गरीबों के हकों पर डकैती डालते थे, इसलिए जनधन अकाउंट नहीं खुलने देते थे। जब आपको मौका मिला तब आपने कुछ किया नहीं। जब मौका मिला, ये माफिया और अपराधी को अपने गले का हार बनाकर प्रदेश के व्यापारी और बेटी की सुरक्षा में सेंध लगा रहे थे।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस,सपा, बसपा, देख रहे हैं न, सभी लोग माफिया की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ रहे हैं। इनको बोलो कि जाओ वोट तो कमल निशान को जाएगा। तुमलोगों को पांच साल की छुट्टी दे रहे हैं फतिहा पढ़ो खूब।” आदित्यनाथ ने कहा, “अगर आप विरासत का सम्मान करते हैं तो जिन लोगों ने राम और कृष्ण पर प्रश्न खड़े किए थे आप उनको वोट के लिए तरसा दीजिए। जिन्होंने विकास की योजनाओं के लिए आपको तरसाया था, गंगा जल के लिए आपको तरसाया था। उनको वोट के लिए तरसा दीजिए।” उन्होंने कहा, “जातिवाद के नाम पर बांटने वाले लोग देश को कमजोर करना चाहते हैं। इन लोगों से सावधान रहिए। देखो अयोध्या में राम लला का दर्शन करवा रहे हैं तो माफिया और अपराधी का राम नाम सत्य भी करवा रहे हैं। दोनों काम एक साथ चल रहा है।”

Continue Reading

Trending