प्रादेशिक
BREAKING: CBSE टॉपर से 5 लोगों ने की दरिंदगी, सुनसान इलाके में ले जाकर किया गंदा काम
महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़ में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां 5 लोगों पर राज्य की CBSE टॉपर रही लड़की से कथित गैंगरेप का आरोप लगा है। आपको बता दें कि घटना महेंद्रगढ़ जिले के कनिना की है।
मिली जानकारी के मुताबिक लड़की के साथ इस कथित गैंगरेप को तब अंजाम दिया गया जब वह कोचिंग के लिए जा रही थी। आरोप है कि इन पांच लोगों ने पहले लड़की को किडनैप किया फिर गैंगरेप कर बस स्टैंड पर छोड़कर फरार हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक सभी आरोपी लड़की ने गांव के ही हैं।
लड़की ने अपने बयान में कहा कि आरोपी एक कार में आए थे और उसे किडनैप कर एक सुनसान इलाके में ले गए और कोई नशीला पेयपदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में रेवाड़ी स्थित महिला पुलिस थाने के एक अधिकारी का कहना है कि युवती की शिकायत पर ‘जीरो एफआईआर’ दर्ज कर ली गई है। लड़की ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि उसकी शिकायत लिखने में काफी देर की गई और उसे कई थानो के चक्कर लगाने पड़े।
आपको बता दें कि लड़की इस समय सेकेंड ईयर की छात्रा है। साल 2015 में वह पूरे हरियाणा रीजन की टॉपर भी रह चुकी है। 26 जनवरी 2016 को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है।
उत्तर प्रदेश
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे देखें अपना परिणाम
लखनऊ। यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। इस बार 10वीं की परीक्षा में 89.55 प्रतिशत तो वहीं 12वीं में 82.60 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं।
छात्र वेबसाइट upresults.nic.in, upmsp.edu.in, upmspresults.up.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते है। यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट की घोषणा के साथ उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) में पंजीकृत हाईस्कूल व इंटर के 55 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म हो गया है।
यूपी बोर्ड 10वीं बोर्ड परीक्षा में रजिस्टर्ड छात्रों की कुल संख्या 29,47,311 और इंटर में 25,77,997 हैं। पिछले साल यूपीएमएसपी यूपी बोर्ड ने 25 अप्रैल को कक्षा 10 और 12 दोनों के लिए परिणाम घोषित किए थे। इस बार पांच दिन पहले परिणाम जारी कर दिया गया है।
-
नेशनल3 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल3 days ago
चुनावी व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी ने लाइव देखा रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य का अद्भुत तिलक
-
खेल-कूद3 days ago
IPL 2024 : आज होगी दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत, जानें किसका पलड़ा है भारी
-
नेशनल1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में मोदी सरकार के 11 कैबिनेट मंत्रियों की परीक्षा, देखें लिस्ट
-
नेशनल1 day ago
अमरोहा की रैली में बोले पीएम मोदी, ‘मोहम्मद शमी का कमाल पूरी दुनिया ने देखा’
-
नेशनल1 day ago
पीएम मोदी की लोगों से अपील, इस बात मतदान का नया रिकार्ड बनाएं
-
नेशनल1 day ago
संजय सिंह ने उठाया सवाल, कहा- क्या जेल में केजरीवाल को जहर देकर मारने की रची जा रही साजिश
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में यूपी की आठ सीटों पर वोटिंग जारी, कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर