Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

सलमान की वजह से प्रियंका हुईं ‘भारत’ छोड़ने पर मजबूर, सामने आई हैरान कर देने वाली सच्चाई

Published

on

प्रियंका

Loading

मुंबई। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से सगाई कर सबको चौंका दिया था। कहा जा रहा था कि सगाई की वजह से ही प्रियंका ने सलमान की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म ‘भारत’ से किनारा किया था लेकिन अब प्रियंका के फिल्म छोड़े जाने का दूसरा एंगल सामने आया है। कहा जा रहा है कि प्रियंका के फिल्म छोड़ने के पीछे की असली वजह निक नहीं बल्कि सलमान खान हैं।

प्रियंका

फिल्म वेबसाइट बॉलीवुड लाइफ ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि ”फिल्म से तब्बू और दिशा पाटनी के जुड़ने के बाद प्रियंका उलझन में थीं। चीजें और खराब हुईं जब प्रियंका को इस बात का एहसास हुआ कि सलमान खान की लेटलतीफी वाले नेचर की वजह से उनके हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स को नुकसान पहुंच सकता है तो उन्होंने फिल्म से दूरी बनाने में ही बेहतरी समझी”

प्रियंका

आपको बता दें कि ये बात जगजाहिर है कि सलमान अक्सर फिल्म के सेट पर देर से आते हैं जिससे पूरा शेड्यूल प्रभावित होता है। वहीं बॉलीवुड हंगामा को एक्ट्रेस के करीबी सूत्रों ने बताया कि ”प्रियंका ने फिल्म से किनारा करने का मन तभी बना लिया था जब तब्बू-दिशा का नाम फाइनल किया गया। उन्हें सलमान के सेट पर देरी से आने और काम लटकाने के बारे में पता चला। इस तरह के टेम्परामेंट के साथ प्रियंका के लिए काम करना मुश्किल होता। वे हॉलीवुड में अनुशासित और प्रोफेशनल माहौल में काम करने की आदि हो चुकी हैं।”

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending