Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

फिर लौट आए कपिल शर्मा, इस बार फैंस को देंगे डबल खुशखबरी!

Published

on

कपिल शर्मा

Loading

मुंबई। अपनी कॉमेडी से लोगों के दिलों पर राज करने वाले कपिल शर्मा लंबे समय से सिल्वर स्क्रीन से गायब हैं। हाल ही में उन्हे एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था जहां उन्हे पहचान पाना मुश्किल हो गया था।

कपिल शर्मा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कपिल अपने कॉमेडी शो ‘द फैमिली टाइम विद कपिल’ के फ्लॉप होने की वजह से डिप्रेशन में चले गए थे जिसके बाद उनका वजन बढ़ने लगा था। लेकिन इस बीच कपिल ने अपने फैंस को खुशखबरी दी है। कपिल जल्द ही एक नई बॉलीवुड मूवी में वापसी करने वाले हैं।

कपिल ने सोमवार को अपनी धमाकेदार वापसी की घोषणा करते हुए अपनी नई फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया है। इंस्टाग्राम पर कपिल ने अपनी नई पंजाबी फिल्म ‘सन ऑफ मनजीत सिंह (Son Of Manjeet Singh)’ का पोस्टर रिलीज किया। बतौर प्रोड्यूसर कपिल इस फिल्म से जुड़े हैं।

कपिल शर्मा ने इंस्टाग्राम पर पंजाबी स्टार गुरप्रीत घुग्गी (Gurpreet Ghuggi) स्टारर ‘सन ऑफ मनजीत सिंह’ का पोस्टर रिलीज किया। विक्रम ग्रोवर के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 12 अक्टूबर को रिलीज होगी। इसे कपिल शर्मा, सुमीत सिंह के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म के अलावा कपिल अपने फैंस को दुगनी खुशी देने जा रहे हैं। खबर है कि कपिल जल्द ही एक कॉमेडी शो में नजर आने वाले हैं। इस शो का निर्देशन ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ के निर्देशक भारत कुकरेती कर रहे हैं।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending