Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

ओबामा ने 2 दक्षिण एशियाई वैज्ञानिकों को सम्मानित किया

Published

on

barack-obama

Loading

वाशिंगटन। भारतीय और श्रीलंकाई मूल के दो अमेरिकी वैज्ञानिकों और शिक्षकों सहित कुल 14 विद्वानों एवं एक संगठन को विज्ञान, गणित एवं इंजीनियरिग के क्षेत्र में परामर्शदाता के रूप में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुरस्कार देने की घोषणा की गई। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने शुक्रवार को पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा की।

आंध्र विश्वविद्यालय से स्नातक मूर्ति एस. कंभमपति अमेरिका के न्यू ऑरलियंस स्थित साउदर्न विश्वविद्यालय में जीवविज्ञान के प्राध्यापक हैं तथा श्रीलंका मूल के तिलक रत्नानाथेर जॉन हॉपकिंस विश्वविद्यालय में बायोमेडिकल इंजीनियरिंग के प्राध्यापक हैं।
दोनों विद्वानों को इसी वर्ष अमेरिका के राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में ये पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। ओबामा ने कहा कि ये शिक्षक अमेरिका के लिए वैज्ञानिकों, इंजीनियरों एवं गणितज्ञों की अगली पीढ़ी को तैयार करने में मदद कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “उन्होंने अपने छात्रों के लिए ज्ञान का नया द्वार खोला है और उन्हें सीखने, खोज करने और मौलिक आविष्कार करने के लिए उनका जरूरी उत्साहवर्धन किया है। इससे न सिर्फ उन छात्रों का भविष्य उज्जिवल हो रहा है, बल्कि अमेरिका का भी।” व्हाइट हाउस द्वारा सम्मानित होने के अलावा विजेताओं को राष्ट्रीय विज्ञान फाउंडेशन की ओर से 10,000 डॉलर भी प्रदान किए जाएंगे।

भारत के कंभमपति ने जैक्सन स्टेट विश्वविद्यालय से पर्यावरण विज्ञान में पीएचडी की। इससे पहले उन्होंने भारत में आंध्र विश्वविद्यालय से भी पारिस्थितिकी में पीएचडी की है। मेंटर के तौर पर वह कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं, जिसमें 2008 में उन्हें माइनॉरिटी एक्सेस इंक से मिला नेशनल रोल मॉडल फैकल्टी का अवार्ड शामिल है। कंभमपति के अनुसंधान के विषय मुख्यत: फाइटोरेमेडिएशन (वृक्षों द्वारा पर्यावरणीय समस्याओं का निदान), पर्यावरणीय विष विज्ञान, समुद्र तटीय जल स्रोतों का पारिस्थितिकी अध्ययन एवं पर्यावरणीय जैव प्रौद्योगिकी हैं। वह सदर्न विश्वविद्यालय में स्नातक छात्रों को अनुसंधान की ओर उन्मुख करने वाले अग्रणी परामर्शदाता हैं तथा न्यू ऑरलियंस के बेटा काप्पा ची/राष्ट्रीय विज्ञान संस्थान की शाखा के प्रायोजक भी हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी बैंकिंग फर्म जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेताओं की आवश्यकता है। जेमी डिमन ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में जबदरस्त और अविश्वसनीय काम किया है। अमेरिका में भी भारत नरेंद्र मोदी की तरह का प्रधानमंत्री होना चाहिए।

इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेमी डिमन ने कहा कि मैं अमेरिका के लिबरल प्रेस को जानता हूं, जो लगातार नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं। उन्होंने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.। इस दौरान डिमन ने भारत में गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढ़ांचे आर्थिक विकास समेत कई अन्य विषयों पर खुलकर बात रखीं।

उन्होंने कहा, “अमेरिका के कई अधिकारी भारत को लेकर कई बातें कहते हैं, लेकिन अपना देश कैसे चलाना है इस बारे में सोचने की जरूरत है। भारत में नरेंद्र मोदी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों की सरकारें जलवायु परिवर्तन और श्रम अधिकारों को लेकर भारत की आलोचना करती हैं, जबकि उनके पास शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। फिर भी वो डटकर चुनौतियों का समाना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत ने एक नई चलन शुरू की है, जिसमें लोगों को फिंगर प्रिंट और आंख से पहचान की जाती है। यह भी भारत के लिए एक उल्लेखनीय है।

डिमन ने आगे कहा कि भारत मूलभूत सुविधाओं पर काम करते हुए आगे की दिशा में काम कर रहा है। विकासशील देश से विकसित देश की ओर बढ़ने के लिए वहां की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending