Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘भारत’ में रोल पाने के लिए इस हद तक गुजर गईं थीं प्रियंका, सलमान खान ने किया बड़ा खुलासा

Published

on

सलमान खान

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग यानि सलमान खान इन दिनों फिल्म ‘भारत’ के अलावा बिग बॉस की वजह से भी लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। खबर है कि सलमान इस बार बिग बॉस के एक एपिसोड के लिए 14 करोड़ रुपए चार्ज कर रहे हैं।

सलमान खान

बिग बॉस का यह 12वां सीजन 16 सितंबर से शुरु होने जा रहा है। बिग बॉस के बीच सलमान इन दिनों अपने एक बयान की वजह से भी चर्चा के केंद्र में आ गए हैं।

सलमान खान

हाल ही में सलमान ने प्रियंका चोपड़ा के बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया है। बॉम्बे टाइम्स को दिए गए एक इंटरव्यू में सलमान ने बताया कि प्रियंका इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित थीं।

सलमान खान

उनकी एक्साइटमेंट का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि इस रोल को पाने के लिए उन्होंने सलमान की बहन अर्पिता को 1000 बार कॉल किया था।

आपको बता दें कि फिल्म के लिए प्रियंका को 70 से 80 दिनों तक शूट करना था लेकिन फिल्म शुरु होने से पहले ही निक से सगाई करने के लिए प्रियंका ने इस प्रोजेक्ट से वॉक आउट कर लिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जब सलमान ने प्रियंका से पूछा कि सगाई के लिए फिल्म छोड़ने की क्या जरुरत है? तो प्रियंका का जवाब था कि वह शादी करना चाहती हैं।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending