Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अमिताभ ने 360 किसानों के लिए किया ऐसा काम, सुनकर आप भी करेंगे इस जज्बे को सलाम

Published

on

अमिताभ

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन को सदी के महानायक के रुप में भी जाना जाता है। जिस तरह अमिताभ एक्टिंग के लिए मशहूर हैं, ठीक उसी तरह वह अपनी वह अपनी दरियादिली के लिए भी बहुत मशहूर हैं। हाल ही में अमिताभ केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए खुलकर सामने आए थे।

अमिताभ

जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ हुई थी। अमिताभ एक बार फिर लोगों की मदद करने की वजह से सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने अपनी पत्नी के साथ मिलकर किसानों और शहीद सैनिकों के परिवार की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। इन दिनों सोशल मीडिया पर अमिताभ-जया की कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। तस्वीर में अमिताभ अपनी पत्नी  के साथ किसानों और शहीदों के परिजनों को सहायता राशि देते हुए नजर आ रहे हैं।

अमिताभ

आपको बता दें कि ये तस्वीरें मुंबई की हैं। अमिताभ बच्चन ने कुछ समय पहले ऐलान किया था कि वो 200 किसानों का करोड़ों का लोन चुकाएंगे और शहीद सैनिकों के परिवार को भी रुपए के साथ मदद देंगे।

अमिताभ

इसके बाद बिग बी को महाराष्ट्र सरकार ने शहीद परिवारों और किसानों की ठोस सूची दी थी। बीग बी ने सभी शहीद परिवारों और किसानों को अपने घर पर बुलाया। अपने वादे के अनुसार उन्हें चेक और एनओसी सौंप दिए। मिली जानकारी के मुताबिक अमिताभ ने महाराष्ट्र के 360 किसानों को 2.03 करोड़ रुपये दिए हैं। ताकि किसान आत्महत्या करना बंद कर दें। वहीं राज्य के 44 शहीद परिवारों को 2.20 करोड़ रुपये दिए।

अमिताभ

किसानों की मदद करने का ख्याल अमिताभ के मन में तब आया जब वह आंध्रप्रदेश के विजाग में शूटिंग कर रहे थे। वहां उन्हे पता चला कि बस 30 से 40 हजार रुपए के लिए किसान अपनी जान दे रहे हैं। यही बात अमिताभ के मन में घर कर गई और उन्होंने किसानों की मदद करने की ठान ली।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending