Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

अमित शाह ने 9 करोड़ कार्यकर्ताओं को दिया ये मंत्र, कहा-इससे 50 साल तक बनी रहेगी सरकार!

Published

on

अमित शाह

Loading

नई दिल्ली। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रविवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 2019 चुनाव को लेकर निश्चिंत दिखे। उन्होंने कहा कि बीजेपी 2019 में चुनाव तो जीतेगी ही साथ ही अगले 50 सालों तक उन्हें हरा पाना संभव नहीं है। आपको बता दें कि मीडिया को अमित शाह के इस संबोधन की जानकारी केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने दी।

अमित शाह

प्रसाद ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष ने यह बात अहंकार में नहीं बल्कि प्रदर्शन के आधार पर कही है। शाह ने कार्यकारिणी में 2019 के चुनाव को जीतने का मंत्र देते हुए पार्टी के 9 करोड़ कार्यकर्ताओं से कहा कि वे 22 करोड़ परिवारों के घरों में जाएं और सरकार के साढ़े चार सालों में किए गए विकास के बारे में बताएं।

उन्होंने कहा, इस तरह संपर्क अभियान से 2019 चुनाव से पहले हम देश के सभी परिवारों तक अपनी पहुंच बना लेंगे। शाह ने कहा, हमारे प्रधानमंत्री बिना थके देश के लिए काम कर रहे हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि हम 2019 चुनाव जीतेंगे और अगले 50 साल तक सत्ता में बने रहेंगे।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending