Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

भारत बंद LIVE: बिहार में भड़की हिंसा, कई जगहों पर उठीं आग की लपटें

Published

on

भारत बंद

Loading

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों पर मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने आज बंद भारत बंद का आह्वान किया है। कांग्रेस ने यह दावा किया है कि इस बंद के लिए उसे 21 पार्टियों का समर्थन मिला है।

वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस बंद से खुद को अलग रखा है।

ममता की पार्टी भारत बंद में कांग्रेस का समर्थन तो नहीं कर रही है लेकिन वह बढ़ती मंहगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी। बंद के दौरान देश के कई जगहों से अलग-अलग अपडेट्स आ रहे हैं।

बिहार में बंद के दौरान कई जगहों पर हिंसक प्रदर्शन की खबरें आ रही हैं, साथ ही कई जगहों पर आगजनी और ट्रेन को रोके जाने की भी खबर है। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कैलाश मानसरोवर की यात्रा से आज दिल्ली पहुंचे।

दिल्ली पहुंचकर राहुल गांधी सबसे पहले राजघाट गए जहां उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजली दी और कैलाश से लाए पवित्र जल को बापू की समाधि पर चढ़ाया। श्रद्धांजली देने के बाद से राहुल गांधी के नेतृत्व में पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दाम के विरोध में विपक्ष का मार्च शुरु हो गया।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending