Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कश्मीर: पत्‍थरबाज बनकर भीड़ में घुसे पुलिसवाले, गिरफ्तार हुए दो उपद्रवी

Published

on

Loading

जम्मू कश्मीर में आये दिन पुलिस और पत्थरबाजों में भिड़ंत होती रहती हैं। जहां असली पत्थरबाज तो नहीं लेकिन आम नागरिक इन चीजों में जरूर फंस जाते हैं। इस बार पुलिस ने असली पत्थरबाजों को पकड़ने के लिए एक नयी रणनीति बनाई है और वह रणनीति बिल्कुल सही साबित हुई। दरअसल, इस बार असली गुनाहगारों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने पत्थरबाजों के बीच अपने लोगों को भेजा और दो पत्थरबाजों को गिरफ्तार किया।

आपको बता दें, ऐतिहासिक जामा मस्जिद क्षेत्र में जुमे की नमाज के बाद भीड़ ने पुलिस और सीआरपीएफ कर्मियों पर पथराव करना शुरु कर दिया लेकिन दूसरी ओर (पुलिस) से कोई जवाबी कार्रवाई नहीं की गयी। न तो आंसू गैस के गोले दागे और न ही लाठीचार्ज किया।

जानकारी के मुताबिक – जब 100 से ज्यादा लोग हो गये और दो पुराने पत्थरबाज भीड़ की अगुवाई करने लगे तब लोगों को तितर बितर करने के लिए पुलिस की तरफ से पहला आंसू गैस का गोला दागा गया। इस बीच, भीड़ में छिपे पुलिसर्किमयों ने इस प्रदर्शन की अगुवाई करने वाले दो पत्थरबाजों को पकड़ लिया और वे उन्हें वहां खड़े वाहन तक ले गये।

उन दोनों को जब थाने ले जाया गया, तब इन पुलिसर्किमयों ने लोगों को डराने के लिए हाथ में खिलौने वाली बंदूक ले रखी थी। इन सब चीजों से न केवल अगुवाई करने वाले पत्थबरबाज बल्कि उनका साथ दे रहे अन्य लोग भी भौंचक्के रह गये और उन्होंने जल्द ही अपना प्रदर्शन खत्म कर लिया।

Image Copyright: GOOGLE

अन्तर्राष्ट्रीय

जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी बैंकिंग फर्म जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेताओं की आवश्यकता है। जेमी डिमन ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में जबदरस्त और अविश्वसनीय काम किया है। अमेरिका में भी भारत नरेंद्र मोदी की तरह का प्रधानमंत्री होना चाहिए।

इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेमी डिमन ने कहा कि मैं अमेरिका के लिबरल प्रेस को जानता हूं, जो लगातार नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं। उन्होंने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.। इस दौरान डिमन ने भारत में गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढ़ांचे आर्थिक विकास समेत कई अन्य विषयों पर खुलकर बात रखीं।

उन्होंने कहा, “अमेरिका के कई अधिकारी भारत को लेकर कई बातें कहते हैं, लेकिन अपना देश कैसे चलाना है इस बारे में सोचने की जरूरत है। भारत में नरेंद्र मोदी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों की सरकारें जलवायु परिवर्तन और श्रम अधिकारों को लेकर भारत की आलोचना करती हैं, जबकि उनके पास शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। फिर भी वो डटकर चुनौतियों का समाना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत ने एक नई चलन शुरू की है, जिसमें लोगों को फिंगर प्रिंट और आंख से पहचान की जाती है। यह भी भारत के लिए एक उल्लेखनीय है।

डिमन ने आगे कहा कि भारत मूलभूत सुविधाओं पर काम करते हुए आगे की दिशा में काम कर रहा है। विकासशील देश से विकसित देश की ओर बढ़ने के लिए वहां की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending