Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मिजोरम के राज्यपाल अजीज कुरैशी बर्खास्त

Published

on

Aziz-Qureshi

Loading

आईजोल। मिजोरम के राज्यपाल अजीज कुरैशी को शनिवार को बर्खास्त कर दिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शनिवार को निर्देश दिया कि “अजीज कुरैशी मिजोरम के राज्यपाल पद से हट जाएं।”

उन्होंने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी को मिजोरम का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है। त्रिपाठी मिजोरम के राज्यपाल पद पर नियमित नियुक्ति होने तक पश्चिम बंगाल के साथ ही मिजोरम के राज्यपाल का दायित्व भी संभालेंगे।

उल्लेखनीय है कि कुरैशी से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार द्वारा नियुक्त कई राज्यपालों को पद से हटा चुकी है। इनमें केरल की राज्यपाल शीला दीक्षित, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल बी.एल.जोशी और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल एम. के. नारायणन शामिल हैं।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending