Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

सलमान से शादी करने मुंबई गई थी यह लड़की, फिर अचानक हुआ कुछ ऐसा कि…

Published

on

सलमान

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग यानि सलमान खान इंडस्ट्री में आज भी मोस्ट इलिजिबल बैचलर के रुप में पहचाने जाते हैं। फीमेल फैंस के बीच उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि लड़कियां आज भी उनसे शादी करने को बेकरार रहती हैं।

सलमान

इसी दीवानगी का एक ताजा नमूना हाल ही में देखने को मिला जब एक लड़की सलमान से शादी करने उत्तराखण्ड से मुंबई पहुंच गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह लड़की मानसिक रूप से परेशान है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि 24 वर्षीया युवती 11 अगस्त को अपने घर से चली थी। मुंबई पहुंचने पर वह बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंची। सलमान खान इसी अपार्टमेंट में रहते हैं।

हालांकि सुरक्षा गार्डों की बदौलत वह अंदर नहीं घुस पाई। बाद में ईस्टर्न फ्रीवे के एक पुल पर उसे घूमते हुए देखा गया। स्थानीय लोगों के पुलिस में शिकायत के बाद लड़की को हिरासत में ले लिया गया और मेडिकल जांच करा उसे उसके परिवार को सौंप दिया गया।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending