Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

इस देश में लड़का-लड़की नहीं बैठ सकते एक टेबल पर, समलैंगिकों के होटल में घुसने पर बैन

Published

on

Loading

भारत में भले ही अब समलैंगिकता अपराध की श्रेणी से हट गया है और सबको समानता का अधिकार मिल गया हो, लेकिन दुनिया में अब भी कई देश ऐसे हैं जहां इस मामले में कड़े कानून हैं। इंडोनेशिया उन्हीं देशों में से एक है। ये दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम आबादी वाला मुल्क है। जहां समलैंगिकता को लेकर रूढ़िवादी सोच चलती है।

दरअसल, इंडोनेशिया के आसेह प्रांत में एक होटल ने रूढ़िवादी सोच अपनाते हुए अविवाहित लड़के-लड़कियों को होटल के अंदर एक साथ खाना खाने पर रोक लगा दिया है।

इतना ही नहीं, होटल में लेस्बियन, गे, बाइसेक्सुअल या ट्रांसजेंडरों के भी आने पर रोक है। दरअसल, इंडोनेशिया के आसेह प्रांत में शरिया कानून चलता है और इसी कानून के तहत ये रोक लगाई गई है।

समलैंगिकता कानून के अलावा रात के 9 बजे के बाद महिलाओं के काम करने पर भी रोक है। कानून के मुताबिक, महिलाएं अगर अपने रिश्तेदारों के साथ होटल में आती हैं, तो उनके लिए कोई समय सीमा निर्धारित नहीं की गई है।

आसेह प्रांत के मेयर सैफानुर ने 30 अगस्त को इस नये कानून को मंजूरी दी है। कानून के अनुच्छेद 10 के अनुसार, चूंकि प्रांत में शरिया कानून चलता है, इसलिए इस कानून को तोड़ने वालों को वहां आने पर रोक लगा दिया है।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी बैंकिंग फर्म जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेताओं की आवश्यकता है। जेमी डिमन ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में जबदरस्त और अविश्वसनीय काम किया है। अमेरिका में भी भारत नरेंद्र मोदी की तरह का प्रधानमंत्री होना चाहिए।

इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेमी डिमन ने कहा कि मैं अमेरिका के लिबरल प्रेस को जानता हूं, जो लगातार नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं। उन्होंने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.। इस दौरान डिमन ने भारत में गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढ़ांचे आर्थिक विकास समेत कई अन्य विषयों पर खुलकर बात रखीं।

उन्होंने कहा, “अमेरिका के कई अधिकारी भारत को लेकर कई बातें कहते हैं, लेकिन अपना देश कैसे चलाना है इस बारे में सोचने की जरूरत है। भारत में नरेंद्र मोदी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों की सरकारें जलवायु परिवर्तन और श्रम अधिकारों को लेकर भारत की आलोचना करती हैं, जबकि उनके पास शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। फिर भी वो डटकर चुनौतियों का समाना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत ने एक नई चलन शुरू की है, जिसमें लोगों को फिंगर प्रिंट और आंख से पहचान की जाती है। यह भी भारत के लिए एक उल्लेखनीय है।

डिमन ने आगे कहा कि भारत मूलभूत सुविधाओं पर काम करते हुए आगे की दिशा में काम कर रहा है। विकासशील देश से विकसित देश की ओर बढ़ने के लिए वहां की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending