Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

बॉलीवुड के ये सुपरस्टार अपने अंतिम समय में दिखने लगे थे ऐसे, पहचानना हो गया था मुश्किल

Published

on

बॉलीवुड

Loading

मुंबई। बॉलीवुड में हर सुपरस्टार का एक युग होता है। यह युग दशकों तक चलता है फिर धीरे-धीरे समाप्त होने लगता है। बॉलीवुड के इन युग को इस बात से भी परिभाषित किया जा सकता है कि एक समय ऐसा था जब सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को एक्टिंग के लिए प्राण से कम पैसे मिलते थे। बॉलीवुड के इन युगो में सबसे मशहूर युग राजेश खन्ना का था।

बॉलीवुड

राजेश में फिल्म इंडस्ट्री के पहले ऐसे एक्टर थे जिन्हे सुपरस्टार की उपाधि से नवाजा गया था। उनकी उपलब्धियों का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि उनकी लगातार 16 हिट फिल्म देने का रिकॉर्ड आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है। लेकिन नया युग शुरु होने से पहले पुराने युग का अंत भी होता है।

देवानंद

इस अंत की वजह से सुपरस्टार का तमगा हासिल किए ये सितारे गुमनामी में कहीं खो से जाते हैं। बाद में आलम यह हो जाता है कि इन जिनके बारे में शायद ही कभी सुनने को मिलता है। आज हम इन्ही सुपरस्टार के बारे में बताने जा रहे हैं जो अंतिम समय में गुमनामी के अंधेरे में रहें।

राजेश खन्ना

देवानंद

राजेश खन्ना को उनके चाहने वाले काका के नाम से भी जानते हैं। बॉलीवुड का पहला सुपरस्टार होने की उपलब्धि उन्ही के नाम है। राजेश के बारे में एक किस्सा बहुत मशहूर है कि जब वह कार से निकलते थे कार के बोनट पर केवल लिपस्टिक के निशान ही नजर आया करते थे।

देवानंद

अंतिम समय में राजेश ऐसे दिखने लगे थे कि उन्हे पहचान

देवानंद

देवानंद

देवानंद अपने अलग अंदाज की एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

बॉलीवुड

उनके पॉपुलैरिटी का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि उनके ब्लैक सूट पहनने पर पूरी तरह से पाबंदी थी। अपने अंतिम समय में देवानंद काफी कमजोर हो गए थे।

विनोद खन्ना

बॉलीवुड

विनोद खन्ना ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है जिन्होंने हर तरह के किरदार को बखूबी निभाया था।

बॉलीवुड

कैंसर की वजह से अंतिम समय में उनको पहचान पाना काफी मुश्किल हो गया था।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending