Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

फिल्म दिलाने के बहाने लड़कियों से संबंध बनाने की डिमांड करते थे शक्ति कपूर, स्टिंग से हुआ था खुलासा

Published

on

Loading

मुंबई। साल 1994 में आई फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ ने इंडस्ट्री को एक ऐसी फिल्म दी जिसे देखकर आज भी लोग पेट पकड़ कर हंसते हैं। इस फिल्म में कुछ यादगार कैरेक्टर थे जिनको लोग आज भी याद किया करते हैं। उन्ही किरदारों में से एक था ‘क्राइम मास्टर गोगो’  का किरदार। फिल्म में इस किरदार को शक्ति कपूर ने निभाया था।

शक्ति कपूर

शक्ति आज के दिन अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं। शक्ति अब तक 700 से ज्यादा फिल्में में काम कर चुके हैं। लेकिन अपने करियर में विलेन की भूमिका निभाते-निभाते एक समय ऐसा आया कि असल जिंदगी के भी वह विलेन बन गए। साल 2005 में शक्ति का एक स्टिंग सामने आया जिसमें वह फिल्म दिलाने के बहाने लड़कियों से कई तरह की डिमांड कर रहे थे।

शक्ति कपूर

वीडियो में शक्ति कपूर एक लड़की से टीवी शो में रोल के बदले सेक्शुअली एडवांटेज लेने की कोशिश करते हुए कैमरे में कैद हुए थे। यही नहीं शक्ति कपूर उस लड़की से कहते हुए पाए गए थे कि इंडस्ट्री में तो ऐसा होता ही आया है। आज जितनी भी बड़ी एक्ट्रेसेस ऊंचाईयों तक पहुंची हैं वो सभी ऐसे फेवर देने के बाद ही वहां तक पहुंची हैं।

शक्ति कपूर के इस स्टिंग के बाद से पूरी इंडस्ट्री ने उनसे किनारा कर लिया था। फिल्म एंड टीवी प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया की तरफ से यश चोपड़ा, सुभाष घई और अमित खन्ना ने मिलकर उनके फिल्म में काम करने पर बैन लगा दिया था। सुभाष घई ने कहा था कि एक आदमी की वजह से पूरी इंडस्ट्री बदनाम होती है।

कास्टिंग काउच विवाद पर शक्ति कपूर ने कहा था कि ‘मैं फिल्म इंडस्ट्री से माफी मांगता हूं। इनमें सुभाष घई, प्रीति जिंटा, ऐश्वर्या राय और रानी मुखर्जी तक सभी लोग शामिल हैं। मुझे साजिश के तहत फंसाया गया है और मेरे बयानों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। मेरा मकसद किसी का भी दिल दुखाना नहीं है।’

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending