Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तानी पीएम की कार्बन कॉपी है ये शख्स, शादी से जुड़ी ये बात दोनो में है कॉमन

Published

on

पाकिस्तानी पीएम

Loading

नई दिल्ली। हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट के पूर्व कप्तान इमरान खान ने अपने देश की बागडोर संभाली। इमरान पहले खिलाड़ी हैं जो पाकिस्तान के इस सर्वोच्च पद पर बैठे हैं।

पाकिस्तानी पीएम

आप सोच रहे होंगे कि आज हम इमरान की बात क्यों कर रहे हैं तो आपको बता दें कि हम इमरान का एक हमशक्ल ढूंढ निकाले हैं जिसे पहली नजर में देखकर आप भी धोखा खा जाएंगे।

पाकिस्तानी पीएम

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनवां के रहने वाले अयाज इलियास इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। फलंग नाम के छोटे से गांव में रहने वाले अयाज पाकिस्तान के नव निर्वाचित प्रधानमंत्री के हमशक्ल हैं।

पाकिस्तानी पीएम

अयाज भले ही छोटे से गांव से है लेकिन इमरान के हमशक्ल होने की वजह से आज पूरे पाकिस्तान में फेमस हो गए हैं। हालांकि अयाज की उम्र इमरान से कम है। जहां इमरान 60 का आंकड़ा पार कर चुके हैं वहीं अयाज 44 साल के ही हैं। वह पेशे से पेंटर हैं।

अयाज बताते हैं कि इमरान का हमशक्ल होने की वजह से कई बार उन्हे परेशानी का सामना भी करना पड़ता है। जब भी वह दूसरे शहर जाते हैं तो लोग उन्हे इमरान समझकर फोटो खिंचवाने की जिद करने लगते हैं।

इमरान खान और अयाज में एक चीज कॉमन है। अगर आपका भी दिमाग यह सोच रहा है कि दोनों ने तीन शादी की है तो बता दें कि आप गलत है। अयाज की दूसरी पत्नी अध्यात्मिक गुरु हैं ठीक वैसी ही जैसी इमरान की पत्नी हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

सरबजीत सिंह के हत्यारे की लाहौर में हत्या, अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर मारी गोली

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तान की जेल में सरबजीत सिंह की हत्या करने वाले शख्स अमीर सरफराज तांबा अज्ञात बंदूकधारियों ने घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी है। जानकारी के मुताबिक, अमीर सरफराज तांबा लाहौर के इस्लामपुरा इलाके में रहता था, जहां मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने उसके घर में घुसकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

सरबजीत सिंह की हत्या करने वाले अमीर सरफराज को लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद का करीबी माना जाता था। सरफराज को ‘लाहौर के असली डॉन’ के नाम से जाना जाता था। सरफराज पाकिस्तान में कई संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त था और और सरकार और प्रशासन का संरक्षण प्राप्त था। FIR में सरफराज के भाई जुनैद ने पूरे घटनाक्रम का सिलसिलेवार जिक्र किया है।

जुनैद ने बताया कि जिस समय अज्ञात बंदूकधारी घर में घुसे, तब वह अपने भाई सरफराज के साथ घर में मौजूद था। जुनैद ने बताया कि वो ग्राउंड फ्लोर पर था, जबकि अमीर सरफराज ऊपर वाले फ्लोर पर था। दोपहर में करीब 12.40 बजे पर 2 अज्ञात लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर उसके घर पहुंचे। इसमें से एक व्यक्ति ने हेलमेट पहना था और दूसरे व्यक्ति ने मास्क लगाया था। दोनों ने घर में घुसते ही अमीर सरफराज पर 3 गोलियां चलाई और फरार हो गए।

गौरतलब है कि भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह को पाकिस्तान ने जासूसी का आरोप लगाकर गिरफ्तार किया था। सरबजीत 30 अगस्त 1990 को गलती से पाक सीमा में चला गया था। तब पाक पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था और इस्लामाबाद में हुए बम धमाकों के मामले में गिरफ्तार किया था। पाक पुलिस का दावा था कि भारत के तरनतारन के गांव भिखीविंड निवासी सरबजीत सिंह भारतीय एजेंसियों का जासूस है। कई सालों तक पाक जेल में बंद रखने के बाद पाक खुफिया एजेंसी ISI के इशारों पर अमीर सरफराज ने साल 2013 में जेल में सरबजीत की हत्या कर दी थी।

Continue Reading

Trending