Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं

Published

on

Loading

नई दिल्ली| राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को रामनवमी के पर्व पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। हिंदू त्योहार रामनवमी भगवान राम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। राष्ट्रपति ने अपने शुभकामना संदेश में कहा, “रामनवमी के उल्लास भरे अवसर पर मैं अपने देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई देता हूं।”

प्रणब ने ट्वीट किया, “मर्यादापुरुषोत्तम के रूप में राम का जीवन हमारे विचारों, शब्दों और कार्यो में श्रेष्ठता लाने की प्रेरणा दें। भगवान हमारे लोगों के हृदय में संकटों एवं दुख के क्षणों में उचित एवं निष्पक्ष आचरण करने की संभावना संचारित करें।”

इधर, प्रधानमंत्री ने भी ट्विटर के जरिए देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने लिखा, “रामनवमी के पावन पर्व पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।”

राम का जन्मोत्सव रामनवमी देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस दिन उनकी जन्मभूमि अयोध्या में विशेष आयोजन होता है और देशभर में जुलूस निकाले जाते हैं।

 

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending