Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तराखंड

आपदा ने पैदा की एक और आपदा : स्खलन से बनी झील निगल रही गांवों को

Published

on

Loading

देहरादून। पूरा देश इस समय एक सरल आपदा से गुज़र रहा है। भले ही बारिश शहरों में रहने वाले लोगों को कुछ हद तक राहत पहुंचाए लेकिन ग्रामीण इलाकों और विषम परिस्थितियों में जीवन यापन करने वाले लोगों के लिए ये एक श्राप की तरह साबित हो रही है। इस बारिश से मुख्य रूप से उत्तराखंड प्रभावित हो रहा है। उत्तराखंड में शुक्रवार को हुई भयानक बारिश के कारण चमोली, टिहरी-गढ़वाल और देहरादून में भूस्खलन का कहर देखने को मिला। इतना ही नहीं भूस्खलन से इन शहरों में एक कृत्रिम झील बन गई है। जो अब वहां के गांवों के लिए मुसीबत का सबब बन रहा है।

टिडरी गढ़वाल-देहरादून सीमा पर बनी इस झील के कारण भयानक स्थिति बन गई है। समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक इस क्षेत्र में लोगों रहने वाले लोगों का कहना है कि पानी के तेज़ बहाव के कारण गांव के गांव बहे जा रहे हैं, हमारी खेती पूरी तरह से नष्ट हो चुकी है। सरकार से हमारी यह विनती है कि हमें किसी सुरक्षित जगह पर ले जाइए। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर इस झील से पानी छूटा तो हम अपना सबकुछ गंवा देंगे। झील की लंबाई 100 मीटर तो वहीं गहराई 50 मीटर के करीब बताई जा रही है।

फोटो – ANI

ज़िला प्रशासन ने लोगों को सतर्क किया है कि झील के आसपास न जाएं। स्थानीय लोग सरकार से पुनर्वास की मांग कर रहे हैं। बुधवार को यहां बादल फटने के बाद भूस्खलन की चपेट में आकर एक घर ढह गया था। जिले में भूस्खलन की घटना के कारण हाल ही में दो भाइयों की मौत हो गई थी और जिले में भी भूस्खलन की वजह से छ: से ज़्यादा लोग दब गए थे।

(Input : Live uttrakhand/ Edit : Aaj ki Khabar)

उत्तराखंड

10 मई से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, पहले ही दिन हुए 2 लाख से ज्यादा पंजीकरण

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इस बार 10 मई से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। इसके लिए सोमवार से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले ही दिन चार धाम के लिए दो लाख से अधिक पंजीकरण हो गए हैं। सबसे अधिक 69 हजार पंजीकरण केदारनाथ धाम के लिए हुए हैं।

रजिस्ट्रेशन की सुविधा मोबाइल ऐप, वॉट्सऐप और टोल फ्री नंबर पर भी है। केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी होगा। इस बार चारधाम यात्रा शुरू होने से 25 दिन पहले यात्रियों को रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी जा रही है, जिससे प्रदेश के बाहर से आने वाले यात्री अपना प्लान बनाकर आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकें।

रजिस्ट्रेशन के लिए नाम, मोबाइल नंबर के साथ यात्रा करने वाले सदस्यों का ब्योरा, निवास स्थान के पते के लिए आईडी देनी होगी। पर्यटन विभाग की वेबसाइट रजिस्ट्रेशन एंड टूरिस्ट केअर डॉट यूके डॉट जीओवी डॉट इन पर लॉगिन कर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। इसके अलावा वॉट्सऐप नंबर-8394833833 पर यात्रा लिखकर मैसेज करके भी पंजीकरण कर सकते हैं। पर्यटन विभाग ने टोल फ्री नंबर-0135-1364 पर कॉल करके पंजीकरण की सुविधा दी है। स्मार्ट फोन पर टूरिस्टकेअरउत्तराखंड मोबाइल ऐप से भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Continue Reading

Trending