Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

उत्तर प्रदेश: महिला को दी लिफ्ट फिर खेत में ले जाकर किया बलात्कार

Published

on

Loading

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के शामली जिले में उस समय हडकंप मच गया जब जिले के यूनुसपुर में एक शख्स ने बस का इंतजार कर रही महिला को पहले लिफ्ट दी और फिर उसके साथ बलात्कार किया। इंसानियत को शर्मसार करने वाला ये कांड जब पुलिस के सामने आया तो वो भी चौक गई।

गौरतलब है कि, एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार की शाम एक विवाहित महिला बस स्टॉप पर खड़े होकर बस का इतंजार कर रही थी।तभी विश्व कुमार नामक युवक बाइक पर वहां पहुंचा और महिला को उसके गांव तक छोड़ने की बात कही। महिला उसकी बात मानकर उसकी बाइक पर बैठ गई। कुछ देर बाद आरोपी ने बाइक खेतों के किनारे रोक दी और महिला को जबरन खेत में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया।

पुख्ता गढ़ी पुलिस स्टेशन के एसएचओ मुनेश कुमार ने बताया कि घटना के बाद किसी तरह महिला अपने घर पहुंची और आपबीती परिजनों को सुनाई। तब वे महिला को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने इस मामले में पीड़िता के पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। बाद में पुलिस ने कारवाई करते हुए आरोपी विश्व कुमार को गिरफ्तार कर लिया। बता दें,पुलिस ने महिला की मेडिकल जांच कराइ।

उत्तराखंड

10 मई से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, पहले ही दिन हुए 2 लाख से ज्यादा पंजीकरण

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इस बार 10 मई से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। इसके लिए सोमवार से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले ही दिन चार धाम के लिए दो लाख से अधिक पंजीकरण हो गए हैं। सबसे अधिक 69 हजार पंजीकरण केदारनाथ धाम के लिए हुए हैं।

रजिस्ट्रेशन की सुविधा मोबाइल ऐप, वॉट्सऐप और टोल फ्री नंबर पर भी है। केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी होगा। इस बार चारधाम यात्रा शुरू होने से 25 दिन पहले यात्रियों को रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी जा रही है, जिससे प्रदेश के बाहर से आने वाले यात्री अपना प्लान बनाकर आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकें।

रजिस्ट्रेशन के लिए नाम, मोबाइल नंबर के साथ यात्रा करने वाले सदस्यों का ब्योरा, निवास स्थान के पते के लिए आईडी देनी होगी। पर्यटन विभाग की वेबसाइट रजिस्ट्रेशन एंड टूरिस्ट केअर डॉट यूके डॉट जीओवी डॉट इन पर लॉगिन कर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। इसके अलावा वॉट्सऐप नंबर-8394833833 पर यात्रा लिखकर मैसेज करके भी पंजीकरण कर सकते हैं। पर्यटन विभाग ने टोल फ्री नंबर-0135-1364 पर कॉल करके पंजीकरण की सुविधा दी है। स्मार्ट फोन पर टूरिस्टकेअरउत्तराखंड मोबाइल ऐप से भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Continue Reading

Trending