Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मिशन 2019 : मध्‍य प्रदेश के बाद अब महाराष्ट्र का बड़ा सर्वे आया सामने, इस पार्टी का पलड़ा भारी

Published

on

Loading

अपने देश में राजनीति आजकल टॉप ट्रेंडिंग टॉपिक है। आगामी लोकसभा चुनाव 2019 के लिए तमाम सर्वे सामने आ रहे हैं। 2019 में ऊंट किस करवट बैठेगा यह जानने के लिए हर कोई बेचैन है। आगामी लोकसभा चुनाव में मोदी मैजिक चलेगा या महागठबंधन भारी पड़ेगा यह जानना हर कोई चाहता है।

जैसे जैसे लोकसभा चुनाव 2019 नजदीक आ रहा है वैसे वैसे तमाम तरह के सर्वे रिपोर्ट रोज मीडिया में आ रही है। हाल फिलहाल एक और सर्वे सामने आई है जिसमें काफी चौकाने वाले नतीजे देखने को मिल रहे हैं।

एक नामी न्‍यूज चैनल के महाराष्ट्र में हुए इस सर्वे में 19662 लोग शामिल हुए थे और अलग-अलग मुद्दों पर मुख्य सवाल पूछे गए। इस सर्वे के आये परिणाम बीजेपी के लिए बहुत ही अच्‍छी खबर लेकर आए हैं।

बताते चलें कि इस सर्वे में 31% वोट शेयर के साथ बीजेपी को लोगों ने पसंद किया। वहीं कांग्रेस को 24% शिवसेना को 19% तथा 15% वोट शेयर मिलने का अनुमान है। वहीं इन तीनो राज्‍यों में पीएम की पहली पसंद नरेंद्र मोदी ही हैं लेकिन राज्‍यो की सरकार के प्रति जनता में साफ उदासीनता देखी जा सकती है।

 

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending