Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

इमरान खान के डॉग्स को लेकर फिर चर्चा, लेखिका तसलीमा नसरीन ने उठाए सवाल

Published

on

Loading

पाकिस्तान के पीएम इमरान खान पर बांग्लादेशी लेखिका तसलीमा नसरीन ने निशाना साधा है। एक बार फिर से इमरान खान अपने पालतू डॉग्स के कारण निशाने पर आए हैं। लेखिका तसलीमा नसरीन ने इमरान पर डॉग्स को लेकर निशाना साधा है और उनकी कड़ी आलोचना की है। आपको बता दें, इससे पहले भी उनके इन डॉग्स के कारण उन्हें आलोचनाएं सुननी पड़ी हैं।

तस्लीमा नसरीन ने इमरान के डॉग्स को लेकर ट्वीट किया है – इमरान के पास पांच डॉग्स हैं। इनके नाम शेरू, शेरनी, मोटू, पिदू, और मैक्सिमस हैं। क्या इमरान को पता नहीं है कि डॉग्स कुत्ते इस्लाम में ‘हराम’ माने गए हैं। इस्लाम में इन्हें अपवित्र माना जाता है। कहा जाता है कि अगर आपके घर में डॉग्स हैं तो फरिश्ते आपके घर में नहीं घुसते…।’

दरअसल, इमरान खान पर तसलीमा नसरीन का ये हमला यूं ही नहीं है। कहा जा रहा है कि इमरान खान की सरकार ने हाल में कुछ फैसले किए हैं। इसमें एक फैसला कुरान से जुड़ा है। तसलीमा ने इस पर भी ट्वीट करते हुए कहा, पाकिस्तान में कक्षा 1 से 12वीं तक कुरान को एक अनिवार्य विषय के रूप में कर दिया गया है।

तसलीमा ने इस पर भी ट्वीट में लिखा कि- पाकिस्तान में कक्षा 1 से 12वीं तक कुरान को एक अनिवार्य विषय के रूप में कर दिया गया है। उनके इस ट्वीट के बाद कई लोगों ने यह जानकारी देने के लिए कुछ लोगों ने तसलीमा नसरीन की प्रशंसा की, वहीं कुछ लोगों ने उन्हें भला बुरा कहा।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका में पढ़ाई कर रहे दो भारतीय छात्रों की सड़क हादसे में मौत, कॉलेज से घर लौटते समय हुआ हादसा

Published

on

Loading

न्यूयार्क। अमेरिका में पढाई कर रहे तेलंगाना के दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। दोनों छात्रों निवेश मुक्का और गौतम कुमार पारसी की शनिवार रात एरिजोना के पियोरिया में उस समय जान चली गई, जब उनकी कार दूसरी कार से जा टकराई। दोनों की उम्र 19 वर्षीय थी।

रिपोर्ट के अनुसार, निवेश करीमनगर जिले के हुजूराबाद शहर का रहने वाला था, वहीं गौतम कुमार जनगांव जिले के स्टेशन घनपुर का रहने वाला था। दोनों एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग कर रहे थे।

दोनों अपने दोस्तों के साथ विश्वविद्यालय से घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही कार ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। निवेश और गौतम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। निवेश डॉक्टर दंपत्ति नवीन और स्वाति का बेटा था। दोनों छात्रों के परिवारों ने भारत सरकार से शवों को वापस लाने में मदद की अपील की है।

 

Continue Reading

Trending