Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

जिस नोटबंदी पर इतरा रही थी सरकार वो हो गई फुस्स, RBI ने दी बड़ी जानकारी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। बीते साढ़े चार सालों में सरकार का सबसे बड़ा फैसला ‘नोटबंदी’ असफल रही। ये दावा हम नहीं कर रहे बल्कि इसकी जानकारी खुद रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया ने दी है। बैंक ने जानकारी दी है कि नोटबंदी से पहले 15 लाख 44 हजार करोड़ रूपए की मुद्रा चलन में थी। जिनमें से 15 लाख 31 हजार करोड़ रूपए की मुद्रा नोटबंदी के बाद वापस आ गई।

8 नवम्बर 2016 को सरकार ने अपने कार्यकाल का सबसे ऐतिहासिक फैसला लिया। सरकार ने तब चलन में 500 और 1000 के नोटों को बंद कर नए नोट चलन में लाए। इस फैसले के पीछे तमाम तर्क दिए गए कि इससे कालाधन समाप्त हो जाएगा, आतंकवाद को दी जाने वाली फंडिग पर रोक लगेगी, नक्सलवाद खत्म हो जाएगा, कालाधन धारक पकड़े जाएंगे। लेकिन अब रिज़र्व बैंक ने जो जानकारी दी है उसके अनुसार 15 लाख 44 हजार करोड़ रूपए में से 15 लाख 31 हजार करोड़ रूपए बैंक में वापस आ गए।

सवाल ये खड़ा होता है कि जब नोटबंदी से लगभग सारा पैसा वापस ही आ गया तो कालाधन कहां गया? और जब कालाधन, जो इस फैसले का सबसे पहला टारगेट था वो भेद नहीं हुआ तो देश पर क्यों इतने बड़े आर्थिक बदलाव को थोपा गया?

जब सरकार से इस फैसले का कारण या जवाब मांगा जा रहा था तो सरकार केवल समय मांगकर अपना बचाव करती नज़र आती थी। अब जब आरबीआई ने खुद आंकड़े जारी कर दिए हैं तो साफ है कि सरकार का ये फैसला पूरी तरह से असफल रहा।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending