Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

OMG! बेबी बंप के साथ येलो ऑउटफिट में कहर ढाती नज़र आईं नेहा धूपिया, देखें PHOTOS

Published

on

Loading

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर को हाल ही में कंफर्म किया है। वो मां बनने वाली हैं और इन दिनों मां बनने के खूबसूरत एहसास को वो इंजॉय कर रही हैं।

प्रेग्नेंसी फोटोशूट की फोटोज़ शेयर करने के बाद हाल में ही नेहा अपने घर के पास आउटिंग करती स्पॉट की गईं। इन लेटेस्ट फोटोज़ में आप उनकी ख़ुशी सहज ही महसूस कर सकते हैं।

बता दें हाल ही में नेहा ने अपनी प्रेग्नेंसी को कंफर्म पति अंगद के साथ करवाए गए फोटोशूट के जरिए की थी। नेहा के कंफर्म से पहले जारी ओवर वेट फोटोज़ से ही उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन इस बारे में एक्ट्रेस ने कभी हामी नहीं भरी थी।

नेहा के साथ अंगद नजर नहीं आए। लेकिन, ख़ुशी उनके चेहरे पर बनी हुई है और अगले साल शुरुआत में ही नेहा के घर किलकारी गूंजने वाली है।

खास बात यह भी है कि नेहा ने बेबी बंप के साथ हाल ही में लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक किया है। उन्होंने अपने इस अनुभव को शेयर करते हुए कहा कि यह उनके लिए सबसे यादगार वॉक रहा।

नेहा और अंगद ने तीन महीने पहले 10 मई 2018 को दिल्ली में गुरद्वारे में अपने परिवार और कुछ दोस्तों कि मौजूदगी में शादी की थी। दोनों ने अपनी शादी की ख़बर भी सोशल मीडिया पर दी थी।

नेहा, काजोल के साथ फ़िल्म ‘हेलीकॉप्टर ईला’ में नज़र आएंगी, जो इस साल 12 अक्टूबर को रिलीज़ होगी। अंगद बेदी हाल ही में आई फ़िल्म ‘सूरमा’ में नज़र आए थे।

 Image Copyright: google

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending