Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

ये दिल आशिकाना की एक्ट्रेस अब हो गई हैं पहले से भी ज्यादा सुंदर, देखें तस्वीरें

Published

on

जिविधा शर्मा

Loading

मुंबई। फिल्म ‘ये दिल आशिकाना’ तो आपको याद ही होगी। उसके गाने आज भी लोगों के जुबान पर हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही थी। आज हम इस फिल्म की हीरोइन के बारे में बात करेंगे। फिल्म की हीरोइन का नाम जिविधा शर्मा है।

जिविधा शर्मा

‘ये दिल आशिकाना’ के बाद से यह एक्ट्रेस फिल्मों से गायब हो गई। जिविधा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत मशहूर डायरेक्टर सुभाष घई की फिल्म ‘ताल’ से की थी।

जिविधा शर्मा

यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लाकबस्टर साबित हुई लेकिन सारा क्रेडिट ऐश्वर्या को मिल गया। इसके बाद आई फिल्म ये दिल आशिकाना ने बॉक्स ऑफिस पर झंडे तो गाड़े लेकिन जिविधा के करियर पर इस कोई अच्छा असर नहीं हुआ।

जिविधा शर्मा

इसके बाद उन्होने साउथ की तरफ रुख कर लिया। लेकिन वहां भी उन्हे नाकामयाबी ही हाथ लगी। जिविधा को स्टारडम का असली मुकाम पंजाबी फिल्मों से हासिल हुआ।

आपको बता दें कि जिविधा की शादी हो चुकी है और वह दो बच्चों की मां हैं। जिविधा 2002 में जैसी दिखती थीं आज वह पहले से भी ज्यादा खूबसूरत हो गईं हैं। फिल्मों के अलावा जिविधा कई टीवी शो और विज्ञापनों में दिख चुकी हैं।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending