Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

इस एक्ट्रेस के साथ कई स्टार करना चाहते थे काम, लेकिन पैसों के लालच ने दिया एड्स और दर्दनाक मौत

Published

on

निशा नूर

Loading

मुंबई। फिल्मी दुनिया को ग्लैमर और चकाचौंध से भरी दुनिया मानी जाती है। लेकिन इस दुनिया के अंदर बहुत से ऐसे गहरे राज है जो लोगों की नजरों से अभी भी दूर है। इस चकाचौंध की दुनिया से आकर्षित होकर लोग किस्मत आजमाने इंडस्ट्री में चले आते हैं।

निशा नूर

लेकिन बहुत कम ही ऐसे लोग होते हैं जिनके सपने पूरे हो पाते हैं। कई दफा स्टार बनने की खुमारी भी एक्टर या एक्ट्रेस को ले डूबती है। इस बात का ताजा उदाहरण कपिल शर्मा है। कपिल के उपर स्टारडम का रंग ऐसा चढ़ा की आज वह गुमनामी की जिंदगी बिता रहे हैं।

निशा नूर

आज हम आपको उस अभिनेत्री के बारे में बताने जा रहें हैं जिन्होंने अपने शुरुआती करियर में तो काफी बुलंदियां छुई लेकिन उनका अंत बड़ा ही दर्दनाक था।

निशा नूर

हम बात कर रहे हैं मशहूर एक्ट्रेस निशा नूर की। निशा साउथ इंडस्ट्री में 80 के दशक की जानी-मानी एक्ट्रेस हुआ करती थी। उनके साथ रजनीकांत और कमल हासन जैसी शख्सियत काम करना चाहते थे लेकिन जब वे अपने करियर की बुलंदियों पर थीं तो उस समय के एक प्रोड्यूसर ने उन्हें प्रोस्टीटूशन में धकेल दिया। ऐसा होने के बाद उनसे फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने मुंह फेर लिया। इस वजह से वो अकेलेपन की शिकार हो गई।

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की नाराजगी झेलने के बाद निशा गुमनामी की जिंदगी बिताने लगीं। कुछ सालों बाद 2007 में एक दरगाह के पास दर्दनाक हालत में देखा गया। वे दरगाह के बाहर लेटी हुई पाई गईं थीं और उनके शरीर पर कीड़े मकौड़े रेंग रहे थे। हॉस्पिटल ले जाने के बाद पता चला कि वह एड्स से पीड़ित हैं। वह ज्यादा दिन तक इस लाइलाज बीमारी को झेल नहीं पाईं और अस्पताल में ही दम तोड़ दिया।

 

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending