Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अभी-अभीः करोड़ो रुपए कमाने वाले ऋतिक रोशन 21 लाख की धोखाधड़ी में फंसे, दर्ज हुई FIR

Published

on

ऋतिक रोशन

Loading

मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन इन दिनों चर्चा में हैं। ऋतिक इस बार अपनी फिल्म की वजह से नहीं बल्कि किसी और वजह से सुर्खियों बटोर रहे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि एक फिल्म के करोड़ो रुपए लेने वाले ऋतिक पर 21 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगा है।

ऋतिक रोशन

आर मुरलीधरन नाम के एक थोक व्यापारी ने ऋतिक रोशन और 8 अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। मुरलीधरन ने यह एफआईआर चेन्नई में दर्ज कराई है।

मुरलीधरन का कहना है कि गुड़गांव में ऋतिक के ब्रांड एचआरएक्स (HRX) की मर्चेंडाइजिंग के लिए उन्हें स्टॉकिस्ट के तौर पर नियुक्त किया गया था। लेकिन उनके साथ हुई धोखाधड़ी की वजह से उसे 21 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

आपको बता दें कि ऋतिक ने ये क्लोदिंग ब्रांड 2014 में शुरू किया था। व्यापारी ने बताया कि रेगुलर प्रोडक्ट न मिलने और मार्केटिंग टीम को बिना बताए प्रोडक्ट बंद करने की वजह से उनके पास पहले से पड़ा माल फंस गया।

जिसकी वजह से उन्हे गोदाम का किराया और वर्कर की सैलरी के रुप में 21 लाख रुपए का नुकसान झेलना पड़ा। मुरलीधरन की तहरीर पर ऋतिक सहित अन्य 8 पर धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब ऋतिक किसी कानूनी पचड़े में फंसे हैं। इससे पहले भी कंगना रनौत विवाद में उन्हें कानूनी नोटिस मिल चुका है।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending