Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अगर विवेक न होते उतावले तो ऐश्वर्या ‘बच्चन’ नहीं मिसेज ओबेरॉय होतीं!

Published

on

ऐश्वर्या

Loading

मुंबई। बॉलीवुड की अगर सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस के बारे में पूछा जाए तो लोगों के जेहन में सबसे पहले ऐश्वर्या का नाम आएगा। ऐश्वर्या ने जब से बॉलीवुड में कदम रखा है उनकी खूबसूरती के दीवानों की संख्या कभी कम नहीं हुई। एक समय था जब सलमान खान भी ऐश्वर्या की खूबसूरती के दीवाने हुआ करते थे।

ऐश्वर्या

सलमान ऐश्वर्या को लेकर इतना पोजेसिव थे कि हर बात पर उनको रोक-टोक किया करते थे। बाद में यही दोनों के अलग होने की वजह भी बनी। सलमान से अलग होने के बाद ऐश्वर्या उस समय बॉलीवुड में कदम रखे एक्टर विवेक ओबेरॉय के करीब आईं।

ऐश्वर्या

धीरे-धीरे इन दोनों के बीच नजदीकियां कुछ ज्यादा ही बढ़ गईं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विवेक और ऐश्वर्या की बात शादी तक पहुंच गई थी। लेकिन उससे ठीक पहले यह रिश्ता टूट गया। आज हम इस राज से पर्दा उठाने जा रहे हैं कि दोनों का रिश्ता क्यों टूटा?

ऐश्वर्या

साल 2003 में ऐश्वर्या के साथ रिलेशन में रहने वाले विवेक ओबरॉय ने एक रात होटल में प्रेस क्रॉन्फेंस कर कहा कि जब से ऐश्वर्या मेरे नजदीक आईं हैं तब से सलमान खान लगातार मुझे धमकी भरे फोन करते रहते हैं।

यही नहीं सलमान खान ने नशे की हालत में मुझे रात को 41 बार फोन किया और जान से मारने की धमकी दी। फिर क्या था ऐश्वर्या ने विवेक से अपना नाता तोड़ लिया।

क्योंकि शायद ऐश्वर्या अब दोबारा कोई नया विवाद नहीं चाहती थीं। इस तरह विवेक और ऐश्वर्या का रिश्ता हमेशा-हमेशा के लिए खत्म हो गया। बाद में ऐश्वर्या ने अभिषेक के शादी कर ली। शादी के बाद इस रियल जोड़ी ने कई फिल्मों में भी साथ काम किया।

 

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending