Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

बॉलीवुड के इस खान ने अपनी शादी की बात छिपाकर विदेशी महिला के साथ गुजारी कई रातें!

Published

on

बॉलीवुड

Loading

मुंबई। बॉलीवुड में स्टार्स के कई राज हैं जो लोगों से छिपे हुए हैं। स्टार की जिंदगी के कई ऐसे राज होते हैं जिसके बारे में उनके फैंस को भी पता नहीं होता है। आज हम एक ऐसे ही राज से पर्दा उठाने वाले हैं।

आपको जानकर हैरानी होगी कि बॉलीवुड का एक खान अपनी शादी के बारे में बिना बताए एक विदेशी मॉडल के साथ रिलेशनशिप में था। आप सोच रहे होंगे कि हम किस खान की बात कर रहे हैं तो आपको बता दें कि हम बात कर रहे हैं छोटे नवाब सैफ अली खान की।

सैफ अली खान की शादी करीना से होने से पहले उनका अफेयर विदेशी मॉडल रोजा केटालोना से चल रहा था। सैफ और रोजा का अफेयर लंबे समय तक चला इस दौरान दोनों ने विदेशों में काफी समय साथ में बिताया।

आपको बता दें कि सैफ ने पहली शादी अमृता सिंह से की थी। अमृता से सैफ के दो बच्चे भी हैं। सैफ की बड़ी बेटी सारा अली खान जल्द ही फिल्म ‘केदारनाथ’ से इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म में सारा सुशांत सिंह राजपूत के ऑपोजिट नजर आएंगी।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending