Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

निक से एक पल की दूरी भी प्रियंका को नहीं है गवारा, मिलने के लिए किया ये काम!

Published

on

प्रियंका चोपड़ा

Loading

मुंबई। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से सगाई कर सबको चौंका दिया था। निक अपने पूरे परिवार के साथ सगाई के लिए मुंबई आए थे जहां उन्होंने देसी स्टाइल में देसी गर्ल के साथ सगाई की। निक और प्रियंका की सगाई में केवल करीबी लोगों को ही बुलाया गया था। इस सगाई समारोह में फोन को बैन कर दिया गया था ताकी फोटोज लीक न हो।

प्रियंका चोपड़ा

सगाई के बाद से मीडिया में कई तस्वीरें सामने आई जो चर्चा का केंद्र बन गईं। एक तस्वीर में निक और प्रियंका बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे थे। सगाई के बाद प्रियंका निक के साथ अनाथ आश्रम गईं जहां दोनों बच्चों के साथ अच्छा वक्त गुजारा। प्रियंका ने वहां अपने कई गानों पर बच्चों के साथ डांस भी किया।

प्रियंका चोपड़ा

सगाई के एक दिन बाद निक परिवार के साथ अमेरिका लौट गए। लेकिन सगाई के बाद प्रियंका को निक से दूरी एक पल के लिए भी गंवारा नहीं है। खबर है कि अपनी फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ की शूटिंग के बाद प्रियंका सबकुछ छोड़कर निक से मिलने अमेरिका पहुंच गईं। दोनों को अमेरिका में हाथों में हाथ डाले सड़को पर घूमते देखा गया।

@priyankachopra and @nickjonas were spotted out for brunch at Nobu, Malibu. ?

A post shared by Priyanka&Nick (@nickyanka18) on

सगाई के बाद यह पहला मौका है कि प्रियंका निक से मिलने अमेरिका गईं हैं। सगाई के बाद निक और प्रियंका की मिलने की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। तस्वीरों में निक ब्लू कलर की शर्ट में नजर आ रहे हैं जबकि प्रियंका ब्लैक टॉप और जींस में नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि निक से सगाई करने के लिए प्रियंका ने कई बड़े प्रोजेक्ट को छोड़ दिया था जिसमें सलमान खान की ‘भारत’ भी शामिल है। प्रियंका के इस फिल्म से अलग हो जाने के बाद इस रोल के लिए कैटरीना कैफ को साइन किया गया है।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending