मनोरंजन
RK Studio : जहां से शूरू हुआ करियर, उन्हीं गलियों को बेचेगा कपूर खानदान
नई दिल्ली। कपूर खानदान का नाम आते ही कुछ चित्र हमारे दिमाग में बन जाते हैं। एक सशक्त याद्दाश्त वाली पीढ़ी के लिए कपूर खानदान का मतलब रणबीर कपूर या करीना कपूर नहीं है बल्कि पृथ्वीराज कपूर और राज कपूर हैं। ये वही सितारे हैं जिन्हें कपूर खानदान के आलीशान स्टूडियो ने एक सफल करियर दिया। लेकिन अब ग्रेट राज कपूर के नाम से बना स्टूडियो मुश्किलों में है। कपूर खानदान इस स्टूडियो को बेचेने की तैयारियां कर रहा है।
कपूर खानदान की सबसे युवा अभिनेत्री करीना कपूर ने बताया कि, “उनके दादा राज कपूर द्वारा बनाए गए इस स्टूडियो से उनकी बहुत अच्छी यादें जुड़ी हैं। मुझे पूरी बात पता नहीं है कि सच में क्या हो रहा है। मेरी सेहत कुछ दिनों से ठीक नहीं है और मैं पिछले चार-पांच दिन से अपने पिता से नहीं मिली हूं। लेकिन, निश्चित ही, हम सब इन्हीं गलियारों में पलकर बड़े हुए हैं।”
1948 में बने सत्तर साल पुराने दो एकड़ में फैले आरके स्टूडियो को बेचने का फैसला कपूर परिवार के लिए भी कठिन रहा है। लेकिन बीते साल आग लगने की घटना में स्टूडियो का एक हिस्सा तबाह हो गया और अब इसे फिर से बनाना आर्थिक रूप से सही नहीं माना जा रहा है।
परिवार की तरफ से अभिनेता ऋषि कपूर ने मुंबई मिरर को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि शुरू में उन लोगों ने इस स्टूडियो को स्टेट आफ द आर्ट प्रौद्योगिकी के साथ फिर से बनाने पर विचार किया, लेकिन पाया कि स्टूडियो को फिर से बनाने में होने वाला निवेश इतना राजस्व नहीं पैदा करेगा कि इसे चलाते रहा जा सके। उन्होंने इसे ठंडे दिमाग से सोच समझकर लिया गया फैसला बताया।
मनोरंजन
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन
मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।
बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।
इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।
-
नेशनल2 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल2 days ago
असम के नलबाड़ी में बोले पीएम, आज पूरे देश में मोदी की गारंटी चल रही है
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
अखिलेश के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेस में राहुल का वादा- ‘गरीब परिवार की एक महिला को 1 लाख रुपये सालाना देंगे’
-
आध्यात्म2 days ago
आज पूरा देश मना रहा रामनवमी, जानिए इसके पीछे की पूरी पौराणिक कहानी
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
रामनवमी पर भगवान सूर्य ने किया रामलला के ललाट पर ‘सूर्य तिलक’
-
नेशनल2 days ago
चुनावी व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी ने लाइव देखा रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य का अद्भुत तिलक
-
प्रादेशिक2 days ago
बड़ा खुलासा, सलमान के घर पर फायरिंग से पहले शूटर्स ने किया था ये काम
-
मनोरंजन2 days ago
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन