Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

Shocking : रेखा के अचानक निधन से बॉलीवुड में छाया मातम, बच्चन सहित कई स्टार्स अंतिम संस्कार में पहुंचे…

Published

on

Loading

पिछले कुछ समय से बॉलीवुड परिवारों से बहुत ही दुखद ख़बरें सुनने को मिल रही है, इस साल बॉलीवुड से जुड़े कई लोगों की डेथ हो गयी हैं। फिर चाहे वो बॉलीवुड की सदाबहार श्रीदेवी हो या बीते ज़माने के मशहूर एक्टर शशि कपूर।

जब भी बॉलीवुड में किसी का निधन होता हैं तो पूरा बॉलीवुड उनके प्रति शोक व्यक्त करता हैं। बॉलीवुड में दुःख की घड़ी में सभी स्टार्स अपनी पर्सनल रंजिशे नहीं देखते हैं और एक दूसरे का साथ देने के लिए हमेशा खड़े रहते हैं।

बॉलीवुड दुःख की घड़ी में एक साथ आते हैं। दरअसल, बॉलीवुड के दिग्गज फिल्मकार और डायरेक्टर निखिल अडवानी की मां रेखा का निधन हो गया। यूं अचानक मां रेखा के निधन की वजह से निखिल काफी सदमे में हैं।

निखिल वही व्यक्ति हैं जिन्होंने ‘कल हो ना हो’ ‘चांदनी चौक टू चाइना’ और ‘डी – डे’ जैसी फिल्मे डायरेक्ट की हैं। यदि निखिल के फ्यूचर वर्क की बात करे तो वे जल्द ही ‘सत्यमेव जयते’ नाम की फिल्म लाने वाले हैं। इस फिल्म में एक्टर जॉन अब्राहम और मनोज बाजपेयी लीड रोल में नज़र आएंगे। फिल्म में निखिल एक प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।

जब परिवार का कोई सदस्य हमें छोड़ बहुत दूर चला जाता हैं तो दुःख होता हैं। लेकिन जब हमारी मां हमें छोड़ हमेशा के लिए चली जाती हैं तो बहुत ज्यादा दुःख होता हैं। हमें विश्वास नहीं होता हैं कि अब हम रोज सुबह उतने पर अपनी मां का चेहरा नहीं देख पाएंगे। निखिल के साथ भी शायद कुछ ऐसा ही हो रहा होगा। उनकी इस दुःख की घड़ी में हम माँ रेखा की आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हैं।

Image Copyright : Google

 

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending