Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

Shocking : डॉक्टर करता था महिलाओं को धोखे से प्रेग्नेंट.. आगे क्या हुआ जानकर हो जाएंगे हैरान

Published

on

Loading

वाशिंगटन। अमरीका में सनसनीखेज मामला सामने आया है।  एक डॉक्टर ने हैरान कर देने वाले काम किया हैं। यह 79 साल के एक रिटायर्ड डॉक्टर है। इस डॉक्टर ने अपने ही स्पर्म का यूज़ करके कई महिलाओं को प्रेग्नेंट कर दिया है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर सालों तक ऐसी घिनौनी हरकत करता रहा। इस मामले के सामने आने पर पता चला कि ऐसा करके वह डॉक्टर 20 बच्चों का जैविक पिता बन चुका है।

अमरीका के इंडियाना मेडिकल इंस्टीट्यूट का यह मामला है। अमरीका के इंडियाना राज्य में 79 वर्षीय डोनाल्ड क्लिन नपुंसकता और बांझपन का क्लीनिक चलाता था। इस दौरान वह उपचार के लिए महिलाओं को कृत्रिम गर्भाधान की सुविधा मुहैया कराता था।

आरोप है कि कृत्रिम गर्भाधान के लिए डॉक्टर अपना ही स्पर्म यूज़ करता था और महिलाओं से झूठ बोलता था कि किसी अनजान स्पर्म डोनर ने अपना स्पर्म डोनेट किया है। जब इस बात का खुलासा हुआ तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आये। यह मामला पुलिस के पास गया तो पता चला कि बुजुर्ग डॉक्टर 20 बच्चों का जैविक पिता है।

इस मामले का पता तब चला जब एक महिला को हूबहू डॉक्टर की शक्ल का बच्चा पैदा हुआ। उसने कोर्ट में जाकर डॉक्टर पर अपने स्पर्म से बच्चे पैदा करने का आरोप लगाया और डीएनए जाँच की मांग की।

जांच में पता चला कि डॉक्टर ने उक्त महिला को प्रेग्नेंट करने के लिए अपने ही स्पर्म का यूज़ किया है। इंडियाना स्टेट मेडिकल लाइसेंस बोर्ड को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने आरोपी डोनाल्ड क्लिन का मेडिकल लायसेंस जब्त कर लिया।

डोनाल्ड क्लिन को हिरासत में लेकर उस पर मेडिकल एथिक्स और मेडिकल रूल्स के मुताबिक मुकदमा चलाया गया। 7 सदस्यीय ज्यूरी ने क्लिन का लायसेंस निरस्त करने को सही ठहराते हुए उसे फिर कभी इंडियाना में लायसेंस के लिए आवेदन न करने का फैसला सुनाया।

क्लिन ने बताया कि उसने अपने ही स्पर्म का यूज़ कर कम से कम 35 महिलाओं को प्रेग्नेंट किया। गुरुवार को इंडियाना क्रिमिनल कोर्ट मे हियरिंग के दौरान उसके 10 जैविक बच्चे अपनी मां के साथ कोर्ट पहुंचे।

2009 में डोनाल्ड को किसी गैरकानूनी प्रैक्टिस के कारण उन्हें दो साल की सजा सुनाई गई थी। कोर्ट के दस्तावेजों के अनुसार वह 1970 से 1980 के बीच कम से कम 50 बार ऐसा कर चुका है।

 Image Copyright: google

 

अन्तर्राष्ट्रीय

सरबजीत सिंह के हत्यारे की लाहौर में हत्या, अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर मारी गोली

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तान की जेल में सरबजीत सिंह की हत्या करने वाले शख्स अमीर सरफराज तांबा अज्ञात बंदूकधारियों ने घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी है। जानकारी के मुताबिक, अमीर सरफराज तांबा लाहौर के इस्लामपुरा इलाके में रहता था, जहां मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने उसके घर में घुसकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

सरबजीत सिंह की हत्या करने वाले अमीर सरफराज को लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद का करीबी माना जाता था। सरफराज को ‘लाहौर के असली डॉन’ के नाम से जाना जाता था। सरफराज पाकिस्तान में कई संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त था और और सरकार और प्रशासन का संरक्षण प्राप्त था। FIR में सरफराज के भाई जुनैद ने पूरे घटनाक्रम का सिलसिलेवार जिक्र किया है।

जुनैद ने बताया कि जिस समय अज्ञात बंदूकधारी घर में घुसे, तब वह अपने भाई सरफराज के साथ घर में मौजूद था। जुनैद ने बताया कि वो ग्राउंड फ्लोर पर था, जबकि अमीर सरफराज ऊपर वाले फ्लोर पर था। दोपहर में करीब 12.40 बजे पर 2 अज्ञात लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर उसके घर पहुंचे। इसमें से एक व्यक्ति ने हेलमेट पहना था और दूसरे व्यक्ति ने मास्क लगाया था। दोनों ने घर में घुसते ही अमीर सरफराज पर 3 गोलियां चलाई और फरार हो गए।

गौरतलब है कि भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह को पाकिस्तान ने जासूसी का आरोप लगाकर गिरफ्तार किया था। सरबजीत 30 अगस्त 1990 को गलती से पाक सीमा में चला गया था। तब पाक पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था और इस्लामाबाद में हुए बम धमाकों के मामले में गिरफ्तार किया था। पाक पुलिस का दावा था कि भारत के तरनतारन के गांव भिखीविंड निवासी सरबजीत सिंह भारतीय एजेंसियों का जासूस है। कई सालों तक पाक जेल में बंद रखने के बाद पाक खुफिया एजेंसी ISI के इशारों पर अमीर सरफराज ने साल 2013 में जेल में सरबजीत की हत्या कर दी थी।

Continue Reading

Trending