Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

बिहार में महिलाओं के जलते आत्मसम्मान की आग पहुंची लखनऊ

Published

on

Loading

लखनऊ। मुज़फ्फरपुर में बालिका सुधार गृह में मासूम लड़कियों के साथ बलात्कार, पटना में शेल्टर होम में मौत और अब बिहार में भीड़ द्वारा महिला को निर्वस्त्र घुमाए जाने की वारदात को लेकर एपवा और आइसा के कार्यकर्ताओं ने लालकुंआ से हुसैनगंज चौराहे तक मार्च निकाला और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला जलाकर आक्रोश व्यक्त किया। साथ ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

एपवा की संयोजिका मीना सिंह ने कहा कि महिला को निर्वस्त्र कर घुमाए जाने की इस घटना ने पूरे देश को शर्मसार किया है। मुज़फ्फरपुर में बालिका सुधार गृह में मासूम लड़कियों के साथ बलात्कार, पटना में शेल्टर होम में मौत और अब बिहिया में महिला को नंगा घुमाए जाने से यह साफ है कि नीतीश-भाजपा राज में बिहार महिलाओं के लिए नर्क बन गया है। पुलिस की मौजूदगी में हुई इस बर्बर घटना ने नीतीश कुमार के सुशासन की पोल खोल दी है। उन्होंने मांग की है कि इन घटनाओं की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए नीतीश कुमार इस्तीफा दें। चौतरफा महिला विरोधी हिंसा की बाढ़ आ गई है। शिक्षण संस्थानों में छात्राएं भी लगातार यौन-हिंसा की शिकार हो रही हैं। लंपट और अपराधी बेख़ौफ़ हैं क्योंकि उन्हें सत्ता की शह और संरक्षण हासिल है।

उन्होंने कहा कि लोकतान्त्रिक आंदोलन के माध्यम से इसका प्रतिरोध किया जाएगा। अगर बिहार सरकार ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो 3 सितम्बर को राजधानी लखनऊ में बहुत बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन होगा।

अन्तर्राष्ट्रीय

जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी बैंकिंग फर्म जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेताओं की आवश्यकता है। जेमी डिमन ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में जबदरस्त और अविश्वसनीय काम किया है। अमेरिका में भी भारत नरेंद्र मोदी की तरह का प्रधानमंत्री होना चाहिए।

इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेमी डिमन ने कहा कि मैं अमेरिका के लिबरल प्रेस को जानता हूं, जो लगातार नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं। उन्होंने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.। इस दौरान डिमन ने भारत में गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढ़ांचे आर्थिक विकास समेत कई अन्य विषयों पर खुलकर बात रखीं।

उन्होंने कहा, “अमेरिका के कई अधिकारी भारत को लेकर कई बातें कहते हैं, लेकिन अपना देश कैसे चलाना है इस बारे में सोचने की जरूरत है। भारत में नरेंद्र मोदी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों की सरकारें जलवायु परिवर्तन और श्रम अधिकारों को लेकर भारत की आलोचना करती हैं, जबकि उनके पास शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। फिर भी वो डटकर चुनौतियों का समाना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत ने एक नई चलन शुरू की है, जिसमें लोगों को फिंगर प्रिंट और आंख से पहचान की जाती है। यह भी भारत के लिए एक उल्लेखनीय है।

डिमन ने आगे कहा कि भारत मूलभूत सुविधाओं पर काम करते हुए आगे की दिशा में काम कर रहा है। विकासशील देश से विकसित देश की ओर बढ़ने के लिए वहां की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending