Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

2019 चुनाव की तैयारियां ज़ोरों पर, बलिया से वोट डालेंगी सनी लियोनी

Published

on

Loading

बलिया। 2019 चुनाव की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रहीं हैं। कोई अपनी ज़मीन तलाश रहा है तो कहीं प्रचार के लिए रणनीतियां बन रही है। कहीं वोटर लिस्ट तैयार हो रही है। लेकिन इन्हीं सब के बीच एक बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। बलिया की वोटर लिस्ट में कहीं सनी लियोन तो कहीं हाथी की फोटो लगी पाई गई।

 

उत्तर प्रदेश के बलिया के सदर तहसील में मतदाता सूची में बहुत बड़ी गड़बड़ी का मामला सामने आया है। मतदाता सूची में मतदाताओं की फोटो के स्थान पर सनी लियोन का फोटो लगा दी गई है। यही नहीं सपा सरकार में मंत्री रहे नारद राय की फोटो के जगह पर हाथी का फोटो लग गया है। बता दें, इस मामले में सम्बन्धित बाबू पर प्राथमिकी दर्ज कर मतदाता सूची का संशोधन कर दिया गया है।

सदर तहसील में मतदाता सूची में गड़बड़ी ने विपक्ष को बोलेने का एक और मौका दे दिया है साथ ही से बलिया के राजनीतिक गलियारे में हलचल मच गई है। पूर्व मंत्री नारद राय का कहना है कि इस मामले में डाटा ऑपरेटर केवल दोषी नहीं है बल्कि सरकार मतदाता सूची में गड़बड़ी के जरिये बड़ी खेल करना चाह रही है। इस मामले में जब अपर जिला निर्वाचन अधिकारी से बात की गई तो उनका कहना था कि मतदाता मतदाता सूची के पुनर्निरीक्षण का कार्य चल रहा था।

इसी दौरान यह मामला संज्ञान में आया। सर्विस प्रोवाइडर द्वारा डाटा ऑपरेटर विष्णु को नियुक्त किया गया था। उसी के द्वारा जानबूझकर ये फोटो बदलने की गड़बड़ी की गई है। इस मामले में निर्वाचन आयोग को सूचित कर दिया गया है।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending