Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही आई सामने, गर्भवती महिला का शौचालय में हुआ प्रसव

Published

on

Loading

मुरादाबाद। आए दिन हम छोटे से लेकर बड़े स्तर पर डॉक्टरों की लापरवाही की ख़बरें सुनते रहते हैं। इसी क्रम में एक और मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश में एक गर्भवती महिला को बिना जांच के ही घर जाने को कहा गया। लेकिन महिला का प्रसव अस्पताल के शौचालय में ही हो गया। प्रसव के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया।

पूरा मामला मुरादाबाद के कुंदरकी थाना क्षेत्र में बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का है। यहां एक गर्भवती महिला अस्पताल में जांच कराने आई थी। डॉक्टरों ने लापरवाही बरतते हुए महिला को बिना जांच किए घर लौटा दिया। महिला से 2 महीने की लंबी अवधि के बाद आने को कहा गया। लेकिन गर्भवती महिला का अस्पताल के शौचालय में ही प्रसव हो गया। इस शर्मनाक घटना का पता चलते ही पूरे अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया।

इस घटना ने ग्रामीण इलाकों में चिकित्सा व्यवस्था की पोल खोल दी है। अब पूरे प्रदेश की जनता सवाल कर रही है कि आखिर ये तस्वीर कब बदलेगी?

 

उत्तर प्रदेश

हरदोई में 16 बार चुनाव लड़ा, हर बार मिली हार, फिर से मैदान में उतरे शिवकुमार

Published

on

Loading

हरदोई। देश भर में चुनाव का माहौल गरमाया हुआ है और ऐसे में हरदोई में भी चुनाव की गरमा गरमी अब खूब देखने को मिल रही है। यहां पर एक ऐसे प्रत्याशी भी है जो 17 वी बार चुनाव लड़ने जा रहे हैं। अब तक कुल 16 बार चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन उन्हें आजतक किसी भी चुनाव में जीत नहीं मिली है। इनका नाम है शिवकुमार और यह शहर कोतवाली क्षेत्र के मन्नापुरवा के रहने वाले है।

इनका कहना है कि वह हारने के बाद भी वह चुनाव लड़ते रहेंगे क्योंकि जनता उनका सम्मान बरकरार रखती है। उन्होंने कहा कि इस बार अगर वह जीतते हैं तो लोकसभा क्षेत्र के लोगों की हर समस्या के समय उनके साथ खड़े रहेंगे और उनका सहयोग करेंगे। शिवकुमार ने प्रत्येक बार निर्दलीय होकर चुनाव लड़ा है।

शिवकुमार ने 3 प्रधानी के चुनाव 3 जिला पंचायत के साथ 7 चुनाव विधानसभा और अब तक 3 चुनाव दिल्ली वाले यानी लोकसभा ले लड़े है और अब वह चौथी बार 2024 में लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। उनका कहना है कि उनके मुद्दे क्या है अगर वह बता देंगे तो लोग नकल कर लेंगे।

Continue Reading

Trending