Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

RAKSHA BANDHAN Spcl : रक्षाबंधन पर राशि अनुसार बहन को दें ये उपहार

Published

on

Loading

रक्षाबंधन बहन- भाई के बीच के प्यार का सबसे पवित्र दिन होता है। इस बार 26 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार 4 साल बाद ऐसा संयोग बन रहा है जब रक्षाबंधन के दिन भद्रा का साया नहीं रहेगा। “रक्षा करने और करवाने के लिए बांधा जाने वाला पवित्र धागा रक्षा सूत्र और इस पर्व को ही रक्षाबंधन कहते हैं।” हर भाई चाहता है उसकी बहन के जीवन में खुशियां बनी रहें, तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस राशि की बहन को क्या भेंट दें।

मेष- इस राशि वालों पर मंगल ग्रह का प्रभाव होता है, इसलिए भाई मेष राशि वाली बहन को जिंक धातु की बनी वस्तुएं जैसे कोई शोपीस गिफ्ट के रुप में दें। लाल रंग की वस्तुएं, लाल रंग की ड्रेस, इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं भी उपहार में दी जा सकती हैं।

वृषभ- जिन लोगों की बहन की राशि वृषभ है, वे अपनी बहन को परफ्यूम, रेशमी कपड़े या संगमरमर की कोई भई मूर्ति उपहार में दे सकते हैं। ये चीजे शुक्र ग्रह से संबंधित हैं और शुक्र इस राशि का स्वामी कहलाता है।

मिथुन- इस राशि का स्वामी बुध कहलाता है, इसलिए इस राशि की बहन को पेन सेट, खेल सामग्री, हरे रंग की वस्तु जैसे कोई फोटो जिनमें हरियाली दिख रही हो, उपहार में देनी चाहिए।

कर्क- इस राशि के लोगों पर चन्द्रमा का विशेष प्रभाव रहता है, इसलिए इस राशि की बहन को चांदी से बनी चीजें, मोतियों की माला, सफेद वस्तुएं, वाहन, सीप से बनी चीजें उपहार में दी जा सकती हैं।

सिंह- अगर आपकी बहन की राशि सिंह है तो उसे सोने के आभूषण, माणिक, तांबे की वस्तु, लकड़ी की चीजें या सुनहरे रंग की वस्तु उपहार में दें।

कन्या- इस राशि का स्वामी बुध है, इसलिए जिन लोगों की बहन की राशि कन्या है, वे कांसे की धातु से बनी मूर्ति, हरी ड्रेस, पन्ने की अंगूठी, गणेश जी की मूर्ति या फोटो, पुस्तक ये पेन उपहार में दें।

तुला- इस राशि के लोग शुक्र ग्रह से प्रभावित होते हैं इसलिए इस राशि की बहन को कपड़े, आभूषण, कार, परफ्यूम आदि गिफ्ट करें।

वृश्चिक- इस राशि का स्वामी मंगल है, इसलिए जिन लोगों की बहन का राशि वृश्चिक है, वे लाल रंग की मिठाई, मूंगे से बने आभूषण, अंगूठी व तांबे की वस्तुएं उपहार में दे सकते हैं।

धनु-  इस राशि के लोग बृहस्पति से प्रभावित होते हैं इसलिए इस राशि की बहन को किताबें, सोने के आभूषण, वस्त्र आदि उपहार में दिए जा सकते हैं।

मकर- इस राशि के लोग शनि से अत्यधिक प्रभावित होते हैं। मकर राशि की बहन को आप मोबाइल, लेपटॉप आदि, कोई वाहन उपहार में दे सकते हैं। ये चीजें शनि से संबंधित हैं।

कुंभ- इस राशि का स्वामी भी शनि ही है। यदि आपकी बहन की राशि कुंभ है तो उसे सैंडिल, ब्रेसलेट, पत्थर से बने शोपीस या नीलम के आभूषण, अंगूठी आदि उपहार में दे सकते हैं।

मीन- इस राशि का स्वामी गुरु है। जिन लोगों की बहन की राशि मीन है, वे सोने के आभूषण, पीली मिठाई, पीले वस्त्र, फिश एक्वेरियम आदि उपहार में दे सकते हैं। ये चीजें गुरु ग्रह से संबंधित हैं।

Image Copyright : Google

 

अन्तर्राष्ट्रीय

जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी बैंकिंग फर्म जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेताओं की आवश्यकता है। जेमी डिमन ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में जबदरस्त और अविश्वसनीय काम किया है। अमेरिका में भी भारत नरेंद्र मोदी की तरह का प्रधानमंत्री होना चाहिए।

इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेमी डिमन ने कहा कि मैं अमेरिका के लिबरल प्रेस को जानता हूं, जो लगातार नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं। उन्होंने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.। इस दौरान डिमन ने भारत में गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढ़ांचे आर्थिक विकास समेत कई अन्य विषयों पर खुलकर बात रखीं।

उन्होंने कहा, “अमेरिका के कई अधिकारी भारत को लेकर कई बातें कहते हैं, लेकिन अपना देश कैसे चलाना है इस बारे में सोचने की जरूरत है। भारत में नरेंद्र मोदी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों की सरकारें जलवायु परिवर्तन और श्रम अधिकारों को लेकर भारत की आलोचना करती हैं, जबकि उनके पास शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। फिर भी वो डटकर चुनौतियों का समाना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत ने एक नई चलन शुरू की है, जिसमें लोगों को फिंगर प्रिंट और आंख से पहचान की जाती है। यह भी भारत के लिए एक उल्लेखनीय है।

डिमन ने आगे कहा कि भारत मूलभूत सुविधाओं पर काम करते हुए आगे की दिशा में काम कर रहा है। विकासशील देश से विकसित देश की ओर बढ़ने के लिए वहां की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending