Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

देश की सुरक्षा है जिनके हाथों में, वो कैसे मनाते हैं रक्षाबंधन? देखिए भावुक कर देने वाली तस्वीरें

Published

on

Loading

नई दिल्ली। भारत में अनेक त्योहार मनाए जाते हैं। होली, दीवाली, ईद, रक्षाबंधन और भी कई सारे। ये सारे त्योहार अगर हम खुशी और सुकून से मना पाते हैं तो उसके लिए हमें सुरक्षित माहौल देश के सैनिक ही प्रदान करते हैं। हमारे हर त्योहार की सुरक्षा करने वाले देश के सैनिक कई बार अपने त्योहारों को भूल जाते हैं और अपनी ड्यूटी पूरे कर्तव्यनिष्ठ भाव से पूरी करते हैं।

लेकिन कई बार ये सैनिक त्योहार अपने तरीके से मनाते हैं। आज हम आपको तस्वीरों के ज़रिए दिखाएंगे कि सीमा पर खड़े हमारे जवान किस तरह से रक्षाबंधन का त्योहार मनाते हैं। ये तस्वीरें आपको भावुक कर देंगी। देखिए जवानों के रक्षाबंधन की झलकियां,

Pages: 1 2 3 4 5 6 7 8

नेशनल

राजस्थान के जैसलमेर में वायुसेना का टोही विमान क्रैश, जानमाल का नुकसान नहीं

Published

on

Loading

जैसलमेर। राजस्थान के जैसलमेर में वायुसेना का एक विमान क्रैश हुआ है। हादसा जैसलमेर से करीब 25 किमी दूर पीथला गांव के पास हुआ है। यहां दूर तक मलबा बिखरा हुआ है। जानकारी के मुताबिक जैसलमेर के सिपला ग्राम पंचायत की बालों की ढाणी के पास आज सुबह भारतीय वायु सेना का एक टोही विमान हादसे का शिकार हो गया। हालांकि यह विमान सुनसान इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन के साथ-साथ वायु सेना के भी अधिकारी मौके पहुंच गए। इस दौरान स्थानीय लोगों की भी भीड़ एकत्र हो गई। बता दें कि वायुसेना के टोही विमान आसमान से जासूसी गतिविधियों पर नजर रखने का काम करता है।

जैसलमेर के पिथला गांव के ऊपर से गुजर रहे इस विमान के क्रैश होने पर जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके की आवाज से ही आस-पास के इलाके के ग्रामीण डर गए। हादसे का पता लगते ही हर कोई घटना स्थल की तरफ भागने लगा। वहीं से लोगों ने संबंधित लोगों को सूचना भी की। प्रशासन के साथ वायु सेना का दस्ता भी मौके पहुंचा। फिलहाल घटना वाले इलाके को सेना ने अपने कब्जे में लिया है।

गमीमत यह रही कि इस विमान हादसे में को जनहानि नहीं हुई है। दरअसल वायुसेना के टोही विमान में कोई पायलट मौजूद नहीं रहता है। इस विमान को रिमोट के जरिए संचालित किया जाता है।

Continue Reading

Trending