Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

केरल बाढ़: भारत ठुकरा सकता है यूएई की 700 करोड़ रुपए की मदद

Published

on

Loading

केरल में बाढ़ की तबाही पिछले एक हफ्ते से अपना ताण्डव मचे हुए हैं। बाढ़ में फंसे लोगों की मदद के लिए कई लोग आगे आ रहे है। इसी के साथ यूएई सरकार ने राज्य को 700 करोड़ रुपए देने की पेशकश की। सूत्रों के मुताबिक भारत केरल बाढ़ राहत और बचाव के लिए किसी भी तरह की विदेशी मदद नहीं लेना चाहता है। सरकारी अधिकारियों का कहना है कि केंद्र यह फैसला इसलिए लेना चाहता है। ताकि वह इस आपातकाल से निपटने के लिए घरेलू संसाधनों पर ही निर्भर करे।

यूएई ने मंगलवार को केरल को 700 करोड़ रुपए देने की इच्छा जताई थी। केरल के सीएम पिनरायी विजयन ने तिरुवनंतपुरम में बताया कि अबूधाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने पीएम मोदी को फोन करके मदद देने की बात की। हालांकि सूत्रों का कहना है कि भारत यह मदद नहीं लेना चाहता है।

करीब 30 लाख भारतीय यूएई में रहते हैं और इनमें से करीब 80% केरल के हैं। यूएई के अलावा मालदीव ने भी करीब 35 लाख रुपए सहायता देने की पेशकश की है। मालदीव ने कहा है कि ये राशि हालांकि बहुत कम है, लेकिन ये भारत के साथ एकजुटता दिखाने के लिए एक टोकन एमाउंट है। माना जा रहा है कि संयुक्त राष्ट्र भी केरल के लिए कुछ सहायता की घोषणा कर सकता है।

Image Copyright : Google

 

 

अन्तर्राष्ट्रीय

हेलीकॉप्टर दुर्घटना में केन्या के रक्षा प्रमुख की मौत, राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केन्या के आर्मी चीफ जनरल फ्रांसिस ओगोला की एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई है। उनके साथ हेलीकॉप्टर पर सवार 9 और लोगों की भी जान चली गई। केन्या के राष्ट्रपति विलियम रुटो ने घटना के संबंध में जानकारी दी। राष्ट्रपति विलियम रुटो ने कहा कि केन्या के रक्षा प्रमुख और नौ अन्य शीर्ष अधिकारियों की गुरुवार को देश के एक दूरदराज के इलाके में एक सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई।

रुटो ने कहा, ‘मुझे केन्या रक्षा बलों के प्रमुख जनरल फ्रांसिस ओमोंडी ओगोला के निधन की घोषणा करते हुए गहरा दुख हो रहा है। दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए एक जांच टीम गठित की गई है और उन्हें एल्गेयो मराकवेट काउंटी में दुर्घटना स्थल पर भेजा गया है।’

रूटो ने बताया कि जनरल ओगोला केन्या के उत्तरी रिफ्ट क्षेत्र में सैनिकों के साथ बैठक करने और वहां पर चल रहे स्कूल नवीकरण का निरीक्षण करने के लिए गुरुवार को नैरोबी से रवाना हुए थे। उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए, केन्या रक्षा बलों के कमांडर-इन-चीफ के रूप में, यह केन्या रक्षा बलों की बिरादरी के लिए एक दुखद क्षण है और यह राष्ट्र के लिए सबसे दुर्भाग्यपूर्ण दिन है। हमारी मातृभूमि ने अपने सबसे बहादुर जनरलों में से एक को खो दिया है।’

राष्ट्रपति ने घोषणा की है कि केन्या में शुक्रवार से तीन दिनों का शोक मनाया जाएगा। केन्या के रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, जनरल ओगोला 1984 में केन्याई रक्षा बलों में शामिल हुए और केन्या वायु सेना में तैनात होने से पहले 1985 में वो दूसरे लेफ्टिनेंट बने थे। राष्ट्रपति के प्रवक्ता हुसैन मोहम्मद के अनुसार, हेलीकॉप्टर दुर्घटना के बाद केन्याई राष्ट्रपति ने नैरोबी में देश की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की एक तत्काल बैठक बुलाई है।

Continue Reading

Trending