Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

Shocking : मस्जिद से आती हुयी अजान की आवाज पर की शिकायत, मिली हैरान कर देने वाली सजा

Published

on

Loading

इंडोनेशिया में दुनिया की सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी रहती है। पिछले कुछ समय से यहां का समाज भी मुस्लिम कट्टरपंथियों के प्रभाव में कट्टरपंथी होता जा रहा है। इस देश में मस्जिद में आज़ान की तेज आवाज की शिकायत करने पर एक महिला को 18 महीने की जेल की सजा दी गई है। दरअसल, विवादित ईशानिंदा कानून के तहत दोषसिद्धि का यह नया मामला है।

मेलिआना (44) जातीय चीनी बौद्ध हैं। उन्हें इलाके की मस्जिद में साउंड सिस्टम को हल्का करने को कहा था जिस वजह उन्होंने इस्लाम को ‘अपमानित’ करने का दोषी ठहराया गया है।

द्वीप समूह में तकरीबन 800,000 मस्जिदें हैं और इनमें दिन में पांच बार आजान होती है। आज का फैसला इस आशंका को बड़ा सकता है कि इंडोनेशिया का उदार इस्लाम कट्टरपंथ के प्रभाव में आ रहा है।

सुमात्रा द्वीप के मेदान शहर की अदालत ने कहा कि दो साल पहले महिला की टिप्पणी की वजह से दंगे भड़क गए थे और क्रोधित मुस्लिम भीड़ ने बौद्ध मंदिरों में तोड़फोड़ की थी।

बचावकर्ता के वकील ने कहा कि उनकी मुवक्कील फैसले के खिलाफ अपील करेंगी। इंडोनेशिया में दुनिया की सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी रहती है। यह मुल्क आधिकारिक तौर पर बहुलवादी है और हिन्दू, ईसाई और बौद्ध धर्म सहित छह मजहबों को मान्यता देता है।

Image Copyright : Google

 

 

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका में पढ़ाई कर रहे दो भारतीय छात्रों की सड़क हादसे में मौत, कॉलेज से घर लौटते समय हुआ हादसा

Published

on

Loading

न्यूयार्क। अमेरिका में पढाई कर रहे तेलंगाना के दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। दोनों छात्रों निवेश मुक्का और गौतम कुमार पारसी की शनिवार रात एरिजोना के पियोरिया में उस समय जान चली गई, जब उनकी कार दूसरी कार से जा टकराई। दोनों की उम्र 19 वर्षीय थी।

रिपोर्ट के अनुसार, निवेश करीमनगर जिले के हुजूराबाद शहर का रहने वाला था, वहीं गौतम कुमार जनगांव जिले के स्टेशन घनपुर का रहने वाला था। दोनों एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग कर रहे थे।

दोनों अपने दोस्तों के साथ विश्वविद्यालय से घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही कार ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। निवेश और गौतम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। निवेश डॉक्टर दंपत्ति नवीन और स्वाति का बेटा था। दोनों छात्रों के परिवारों ने भारत सरकार से शवों को वापस लाने में मदद की अपील की है।

 

Continue Reading

Trending