Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

व्यापार मेला : उम्मीदों से भरे हैं पाकिस्तानी व्यापारी

Published

on

Loading

नई दिल्ली| भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएप) में मसाले, कपड़े और हस्तशिल्प उत्पादों के पाकिस्तानी विक्रेताओं और व्यवसायियों को दोनों देशों के बीच कश्मीर मुद्दे पर तनाव के बावजूद इस साल भारी बिक्री की उम्मीद है।

कराची की एक कपड़ा कंपनी हमेल के मालिक ताहिर आलम ने कहा, “यह अधिक से अधिक लोगों से संपर्क बनाने और अपने कपड़ों और उत्पादों को प्रदर्शित करने का मंच है।”

“यहां पर हम अपने कपड़ों को प्रदर्शित करने और हर साल की तरह भारी बिक्री की उम्मीद लेकर आए हैं। पिछले साल यहां पर ज्यादातर व्यापारियों पूरा सामान बिक गया था।”

दो साल से इस आयोजन में भाग ले रहे आलम का मानना है कि भारत में बड़े संभावित बाजार की क्षमता है।

“हमारे लिए यह बहुत ही बड़ा बाजार है और इस तरह के आयोजनों से दोनों देशों के बीच के व्यापारिक रिश्तों को बढ़ावा देने में काफी लाभ मिल सकता है। राजनीतिक और क्षेत्रीय निर्णयों से अलग इस मेले में हमें यह पता चलता कि हमारे उत्पाद यहां पर कितने प्रसिद्ध हैं और यहां पर उनकी मांग भी काफी सराहनीय है।”

आलम के विचारों से ही मिलते जुलते विचार हस्तशिल्प कंपनी सलमान ट्रेडर्स के मालिक मोहम्मद कासिम के हैं, जो कि बलूचिस्तान में मिलने वाले गोमेद पत्थर की मूर्तियां और विभिन्न किस्मों के सजावटी सामान बनाने में माहिर है।

“जाहिर तौर पर यहां मांग है इसीलिए विक्रेता सबसे पहले यहां आते हैं। हमने यहां पर प्रदर्शित अपने सामान की कीमत बड़ी सावधानीपूर्वक तय की है, हमें भारत के लोगों द्वारा इनकी खरीद की भारी उम्मीद है।”

वाणिज्य और उद्योग परिसंघ पाकिस्तान के उपसचिव मजहर-उल-हक-मुफ्ती ने कहा, “इस साल के व्यापार मेले में 115 पाकिस्तानी व्यापारी भाग ले रहे हैं, यह संख्या हालांकि अभी और बढ़ सकती है।”

मुफ्ती ने कहा, “इस साल हमारे पास 115 पाकिस्तानी व्यापारी हैं पिछले साल यह संख्या 110 थी। हालांकि भारत में भाग लेने के लिए बहुत से पाकिस्तानी उत्सुक हैं, लेकिन सीमा शुल्क और वीजा संबंधी बाधाओं के कारण हमें निराशा मिली है। वीजा संबंधी इन बाधाओं और कठिनाइयों को हटाना चाहिए ताकि दोनों देशों के बीच व्यापार सुचारु रूप से चलता रहे।”

भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले के 34वें संस्करण में तकरीबन 6,500 देसी और विदेशी प्रदर्शक भाग ले रहे हैं। 31 केंद्रीय मंत्रालय भी अपने सार्वजनिक उपक्रमों के साथ इस मेले में भाग लेंगे। इस साल आईआईटीएफ में 24 विदेशी देश भाग ले रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका को सहयोगी देश के लिए नामित किया गया है, जबकि थाईलैंड को केंद्र देश के रूप में चुना गया है।

भारत व्यापार संवर्धन संगठन द्वारा आयोजित कराए जा रहे इस व्यापार मेले में 14 से 18 नवंबर तक प्रवेश व्यापारियों के लिए आरक्षित रहेगा, जबकि 19 से 27 नवंबर तक यह आम जनता के लिए खुला रहेगा।

 

 

Many americans saw this deal https://cheephomeworkhelp.com as a failure

उत्तर प्रदेश

फतेहपुर सीकरी में बोले सीएम योगी- माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ने वालों को वोट के लिए तरसा दीजिए

Published

on

Loading

फतेहपुर सीकरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन जनता को संबोधित किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता का अभिवादन कर अपने संबोधन की शुरुआत की।

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस-सपा और बसपा पर जोरदार हमला बोला है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस सपा और बसपा ने गरीबों के हकों पर डाका डालते थे इसलिये जनधन अकाउंट नहीं खोलने देते थे। ये लोग जनता को रसोई गैस के लिए तरसाते थे। किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर थे क्योंकि किसान सम्मान निधि जैसी कोई योजना नहीं थी। गरीब सर्दी में ठिठुरने के लिए मजबूर होता था और बरसात मे भूखा सो जाता था। सीएम योगी ने केंद्र सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि चार करोड़ गरीबों को मकान मिल गए। 12 करोड़ किसानो को किसान सम्मान निधि का लाभ मिला है। दस करोड़ परिवारों को उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस का कनेक्शन मिला है।

योगी आदित्यनाथ ने रैली में कहा, “ब्रजभूमि का नंबर आने वाला है। अयोध्या और काशी ने अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर लिया है। अब बारी ‘ब्रजभूमि’ की है। अब विकास के लिए आपको कोई तरसाने की हिम्मत नहीं कर पाएगा। अब आगरा में भी एयरपोर्ट बन रहा है। आपने देखा होगा राम नवमी के दिन भगवान राम सूर्य तिलक हुआ था। एक तरफ कांग्रेस, सपा, बसपा थी, राम जन्मभूमि के लिए कहते थे कि क्या सबूत है कि राम का जन्म अयोध्या में हुआ। इन दलों ने कहा था राम और कृष्ण तो हैं ही नहीं। जैसे की इस सृष्टि से पहले कांग्रेस, सपा और बसपा ही पैदा हो गए थे बाकी तो कोई हुआ ही नहीं था। कांग्रेस, सपा और बसपा के लोग गरीबों के हकों पर डकैती डालते थे, इसलिए जनधन अकाउंट नहीं खुलने देते थे। जब आपको मौका मिला तब आपने कुछ किया नहीं। जब मौका मिला, ये माफिया और अपराधी को अपने गले का हार बनाकर प्रदेश के व्यापारी और बेटी की सुरक्षा में सेंध लगा रहे थे।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस,सपा, बसपा, देख रहे हैं न, सभी लोग माफिया की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ रहे हैं। इनको बोलो कि जाओ वोट तो कमल निशान को जाएगा। तुमलोगों को पांच साल की छुट्टी दे रहे हैं फतिहा पढ़ो खूब।” आदित्यनाथ ने कहा, “अगर आप विरासत का सम्मान करते हैं तो जिन लोगों ने राम और कृष्ण पर प्रश्न खड़े किए थे आप उनको वोट के लिए तरसा दीजिए। जिन्होंने विकास की योजनाओं के लिए आपको तरसाया था, गंगा जल के लिए आपको तरसाया था। उनको वोट के लिए तरसा दीजिए।” उन्होंने कहा, “जातिवाद के नाम पर बांटने वाले लोग देश को कमजोर करना चाहते हैं। इन लोगों से सावधान रहिए। देखो अयोध्या में राम लला का दर्शन करवा रहे हैं तो माफिया और अपराधी का राम नाम सत्य भी करवा रहे हैं। दोनों काम एक साथ चल रहा है।”

Continue Reading

Trending