Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

प्रियंका के अलावा इन पांच बॉलीवुड एक्ट्रेस को भी उनका प्यार सात समंदर पार जाकर मिला, देखिए तस्वीरें

Published

on

Loading

मुंबई। प्रियंका को अपना प्यार मिल चुका है, वो सगाई कर चुकी हैं और लाखों दिलों को तोड़ चुकी हैं। लेकिन उन्हें उनका प्यार सात समंदर पार जाकर मिला। लेकिन प्रियंका बॉलीवुड की इकलौती ऐसी अभिनेत्री नहीं हैं जिन्हें उनका प्यार सात समंदर के पार जाकर मिला। उनके अलावा भी ऐसी कई बॉलीवुड अभिनेत्रियां हैं जो किसी विदेशी को डेट कर रहीं हैं या उससे शादी कर चुकी हैं। देखिए एक नज़र बॉलीवुड की ऐसी पांच अभिनेत्रियों पर।

1. जैसे प्रीति जिंटा ने रचाई थी जेन गुडइनफ से शादी:

2. जैसे राधिका आप्टे ने थामा था बेनडिक्ट टेलर का हाथ:

3. जैसे पिछले साल इलियाना डिक्रूज और एंड्रयू नीबोन बंधे थे बंधन में:

4. जैसे श्रिया सरन के पति हैं आंद्रेई कोश्चीव:

5. जैसे मैथिस बोए को डेट कर रहीं है तापसी पन्नू:

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending