Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

पटना में एबीवीपी का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Published

on

ABVP

Loading

पटना। बिहार की राजधानी पटना में गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने विधानसभा घेराव की कोशिश की। संगठन का कहना है कि राज्य में शिक्षा के स्तर में गिरावट आ रही है, जिस पर सरकार को ध्यान देना चाहिए। प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए हवाई फायरिंग और लाठीचार्ज करना पड़ा। एबीवीपी के कार्यकर्ता जब विधानसभा की ओर बढ़े, तो पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इस दौरान उनका पुलिस से टकराव हो गया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर जमकर पत्थरबाजी की तो पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए हवाई फायरिंग की और लाठी चार्ज भी किया।

पुलिस के अनुसार, एबीवीपी ने विधानसभा घेराव की घोषणा की थी। इसी को लेकर सुबह से ही कार्यकर्ता गांधी मैदान पहुंचने लगे। गांधी मैदान से एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने जुलूस की शक्ल में विधानसभा की ओर कूच किया। पुलिस आर ब्लॉक चौराहे पर जैसे ही कार्यकताओं को रोकना चाहा कार्यकर्ता भड़क गए और पुलिस से टकराव हो गया। प्रदर्शनकारी पुलिस पर पथराव शुरू कर दी। प्रदर्शनकारियों आर ब्लॉक की तरफ का गेट तोड़ दिया। इस बीच पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) जितेंद्र राणा भी मौके पर पहुंच गए।

एबीवीपी के कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इसके बावजूद जब प्रदर्शनकारी नहीं माने तो पुलिस को हवा में गोलियां चलानी पड़ी। इस टकराव में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों के घायल होने की बात सामने आई है। एसएसपी राणा ने बताया, “प्रदर्शनकारियों द्वारा किए गए पथराव में कम से कम 40 पुलिस के जवानों को चोट लगी है। प्रदर्शनकारियों ने आसपास खड़े वाहनों और दुकानों में भी तोड़फोड़ की है।” राणा ने बताया कि पुलिस ने सात राउंड हवाई फायरिंग की है, जबकि 20 से ज्यादा आंसू गैस के गोले छोड़े गए हैं। उन्होंने बताया कि आर ब्लॉक और उसके आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है तथा एबीवीपी के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। क्षेत्र में तनाव है, हालत काबू में है।

इधर, बिहार विधानसभा के अंदर और बाहर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों द्वारा छात्रों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज को लेकर जमकर हंगामा किया। विधानसभा के बाहर हंगामा कर रहे कुछ विधायक भी छात्रों का पक्ष लेते हुए पुलिस से भिड़ गए। अन्य विधायकों के समझाने के बाद मामला शांत हुआ। कई भाजपा विधायक विधानसभा के बाहर धरने पर बैठ गए।

भाजपा के विधायक और प्रवक्ता विनोद नारायण झा ने कहा कि नीतीश सरकार लाठी के जोर पर विरोधियों की आवाज दबाना चाहती है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारी शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, तभी पुलिस ने बर्बरतापूर्ण लाठी चार्ज किया। इस बीच घटनास्थल पर पहुंचे पटना के जिलाधिकारी अभय कुमार सिंह ने कहा कि तोड़फोड़ करने वाले तथा कानून को हाथ में लेने वाले प्रदर्शनकारियों के खिलाफ विधिसम्मत कारवाई की जाएगी।

उत्तर प्रदेश

फतेहपुर सीकरी में बोले सीएम योगी- माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ने वालों को वोट के लिए तरसा दीजिए

Published

on

Loading

फतेहपुर सीकरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन जनता को संबोधित किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता का अभिवादन कर अपने संबोधन की शुरुआत की।

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस-सपा और बसपा पर जोरदार हमला बोला है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस सपा और बसपा ने गरीबों के हकों पर डाका डालते थे इसलिये जनधन अकाउंट नहीं खोलने देते थे। ये लोग जनता को रसोई गैस के लिए तरसाते थे। किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर थे क्योंकि किसान सम्मान निधि जैसी कोई योजना नहीं थी। गरीब सर्दी में ठिठुरने के लिए मजबूर होता था और बरसात मे भूखा सो जाता था। सीएम योगी ने केंद्र सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि चार करोड़ गरीबों को मकान मिल गए। 12 करोड़ किसानो को किसान सम्मान निधि का लाभ मिला है। दस करोड़ परिवारों को उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस का कनेक्शन मिला है।

योगी आदित्यनाथ ने रैली में कहा, “ब्रजभूमि का नंबर आने वाला है। अयोध्या और काशी ने अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर लिया है। अब बारी ‘ब्रजभूमि’ की है। अब विकास के लिए आपको कोई तरसाने की हिम्मत नहीं कर पाएगा। अब आगरा में भी एयरपोर्ट बन रहा है। आपने देखा होगा राम नवमी के दिन भगवान राम सूर्य तिलक हुआ था। एक तरफ कांग्रेस, सपा, बसपा थी, राम जन्मभूमि के लिए कहते थे कि क्या सबूत है कि राम का जन्म अयोध्या में हुआ। इन दलों ने कहा था राम और कृष्ण तो हैं ही नहीं। जैसे की इस सृष्टि से पहले कांग्रेस, सपा और बसपा ही पैदा हो गए थे बाकी तो कोई हुआ ही नहीं था। कांग्रेस, सपा और बसपा के लोग गरीबों के हकों पर डकैती डालते थे, इसलिए जनधन अकाउंट नहीं खुलने देते थे। जब आपको मौका मिला तब आपने कुछ किया नहीं। जब मौका मिला, ये माफिया और अपराधी को अपने गले का हार बनाकर प्रदेश के व्यापारी और बेटी की सुरक्षा में सेंध लगा रहे थे।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस,सपा, बसपा, देख रहे हैं न, सभी लोग माफिया की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ रहे हैं। इनको बोलो कि जाओ वोट तो कमल निशान को जाएगा। तुमलोगों को पांच साल की छुट्टी दे रहे हैं फतिहा पढ़ो खूब।” आदित्यनाथ ने कहा, “अगर आप विरासत का सम्मान करते हैं तो जिन लोगों ने राम और कृष्ण पर प्रश्न खड़े किए थे आप उनको वोट के लिए तरसा दीजिए। जिन्होंने विकास की योजनाओं के लिए आपको तरसाया था, गंगा जल के लिए आपको तरसाया था। उनको वोट के लिए तरसा दीजिए।” उन्होंने कहा, “जातिवाद के नाम पर बांटने वाले लोग देश को कमजोर करना चाहते हैं। इन लोगों से सावधान रहिए। देखो अयोध्या में राम लला का दर्शन करवा रहे हैं तो माफिया और अपराधी का राम नाम सत्य भी करवा रहे हैं। दोनों काम एक साथ चल रहा है।”

Continue Reading

Trending