Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

उत्तर प्रदेश में Whatsapp admin गिरफ्तार, अटल जी के लिए बोले थे अपशब्द

Published

on

Loading

लखनऊ। भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी के लिए अपशब्द बोलने पर एक व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन को जेल जाना पड़ गया। हितेश कौशिक नाम के इस एडमिन ने अपने ग्रुप पर एक व्यक्ति द्वारा अटल जी की डीपी खुद लगाने और दूसरों को लगाने की सलाह देने पर अपशब्द कह दिए। जिसका पता पुलिस को चलने के बाद हितेश को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पूरा मामला उत्तर प्रदेश के दनकौर का है। कोतवाली प्रभारी फरमूद अली ने बताया कि आरोपी हितेश कौशिक ने कस्बे के कई लोगों को जोड़कर एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया था। इस ग्रुप का एडमिन हितेश खुद था। शनिवार को ग्रुप के एक मेंबर ने ग्रुप में स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की फोटो डीपी पर लगाने के लिए कहा तो एडमिन उसे अपशब्द कहने लगा।

इस बात की सूचना जब भाजपा कार्यकर्ताओं को मिली तो सभी गुस्साए लोग पुलिस से शिकायत करने जा पहुंचे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी हितेश कांग्रेस की ओर से नगर पंचायत अध्यक्ष पद प्रत्याशी रह चुका है।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending