Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

अटल की अस्थि कलश यात्रा में लोगों की हालत बिगड़ी, एक मीडियाकर्मी अस्पताल में भर्ती

Published

on

Loading

देहरादून। रविवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा हरिद्वार में निकाली गई। इस यात्रा में अटल जी के परिजनों के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे। 2-3 किलोमीटर लंबी इस कलश यात्रा में धूप और मौसम की वजह से एक मीडियाकर्मी, विधायक, मंत्री समेत कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई।

कलश यात्रा के दौरान धूप और मौसम अपने पूरे रंग में थे। कई लोगों की तबीयत सुबह से ही बिगड़ने लगी थी। भीड़ में मौजूद एक मीडियाकर्मी तनुज वालिया की तबियत ज़्यादा बिगड़ गई। उन्हें चक्कर और बेहोशी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। तनुज के अलावा लक्सर के विधायक संजय गुप्ता को भी गर्मी और धक्कामुक्की के चलते चक्कर आ गए। उन्होंने बड़ी मुश्किल से खुद को संभाला।

उनके अलावा शहर के विकास मंत्री मदन कौशिक के प्रतिनिधि नरेश शर्मा को तबियत बिगड़ने और चक्कर आने के चलते दो बार दिक्कतें हुई। भीड़ में मौजूद कई लोगों ने ऐसी शिकायतें की।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending