Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

नीतीश ने मोदी से मुलाकात की, बिहार के लिए मांगी आर्थिक मदद

Published

on

nitish-modi

Loading

नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और अपने राज्य की खराब स्थिति का हवाला देते हुए केंद्र सरकार से आर्थिक मदद मांगी। इसके अलावा नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की भी अपील की।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अधिकारी ने कहा कि यह ‘अनौपचारिक मुलाकात’ थी और दोनों नेता कुछ देर के लिए मिले। मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद दोनों नेताओं की एक-दूसरे से पहली मुलाकात थी। पीएम से मिलने के बाद नीतीश ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री को बताया कि बिहार की आर्थिक स्थिति काफी खराब है इस कारण बिहार को केंद्र से मदद की उम्मीद है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 14वें वित्त आयोग की सिफारिशों के लागू होने के चलते उनके राज्य को 50 हजार करोड़ रुपए का नुकसान होगा और वह चाहते हैं कि केंद्र इसकी भरपाई करे।

उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा मोदी को ‘प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार’ के रूप में प्रोन्नत किए जाने से नाराज नीतीश कुमार ने विद्रोही रुख अख्तियार कर लिया और 17 वर्ष तक राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में बने रहने के बाद 2013 में उनकी पार्टी जनता दल-यूनाइटेड ने गठबंधन से खुद को अलग कर लिया और अपनी धर्मनिरपेक्ष छवि बनाने में जुट गए।

Continue Reading

नेशनल

प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं

Published

on

Loading

सहारनपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 2024 लोकसभा चुनाव के तहत सहारनपुर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है और मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने रामनवमी पर कहा कि भगवान राम ने भी सत्य की लड़ाई लड़ी थी। जब उनके सामने रावण युद्ध करने के लिए आया तो सारी शक्ति रावण के पास थी, लेकिन भगवान राम ने नौ व्रत रखकर सारी शक्ति अपने पास ले ली थी। इसके बाद रावण से युद्ध किया और सत्य की जीत हुई।

यह रोड शो कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में आयोजित किया गया था। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं हर जगह यही कह रही हूं कि ये चुनाव जनता का होना चाहिए, जनता के मुद्दों पर होना चाहिए। मोदी जी और बीजेपी के नेता बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, महिलाओं की बात नहीं कर रहे हैं। जो असली समस्याएं महिलाओं-किसानों की है, उनके बारे में बात ही नहीं हो रही है। बात इधर उधर की ध्यान भटकाने की हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि जो सत्ता में बैठे हैं, वह माता शक्ति और सत्य के उपासक नहीं हैं, ‘सत्ता’ के उपासक हैं। वो सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर जाएंगे। सत्ता के लिए सरकारें गिरा देंगे, विधायकों को खरीदेंगे, अमीरों को देश की संपत्ति दे देंगे। यह हमारे देश की परंपरा नहीं है। भगवान श्रीराम ‘सत्ता’ के लिए नहीं, ‘सत्य’ के लिए लड़े। इसलिए हम उनकी पूजा करते हैं। आज रामनवमी का शुभ दिन है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। वाल्मीकि रामायण में लिखा है कि जब भगवान राम युद्ध भूमि में उतरे तो देखा कि माता की शक्तियां रावण के पास थीं। जिसके बाद उन्होंने नौ दिनों तक माता की आराधना की और 108 नील कमल मां के चरणों में अर्पण किए।

उन्होंने कहा कि जिसके बाद माता ने उनकी परीक्षा लेने को सोची और 108वां कमल छिपा दिया। लेकिन, भगवान राम के पास श्रद्धा की शक्ति थी, उन्हें याद आया कि उनकी मां उन्हें बचपन में ‘राजीव लोचन’ कहती थीं। यह बात याद आते ही भगवान राम अपने नयन निकालने ही जा रहे थे, तभी माता ने उन्हें रोकते हुए कहा कि मैं तुम्हारी श्रद्धा से प्रसन्न हुई। मेरी शक्ति तुम्हारे साथ है। हम भगवान राम को इसलिए पूजते हैं, क्योंकि उन्होंने सच्ची श्रद्धा के साथ यह लड़ाई लड़ी और जनता को सर्वोपरि रखा। जनता पर अन्याय करने वाली भाजपा की विदाई तय है।

Continue Reading

Trending